{"_id":"65205929a40fdd83620ef864","slug":"120-registrations-in-three-months-only-20-got-benefit-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-4083-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: तीन महीने में 120 रजिस्ट्रेशन, लाभ मिला सिर्फ 20 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: तीन महीने में 120 रजिस्ट्रेशन, लाभ मिला सिर्फ 20 को
विज्ञापन
ज्ञाानपुर। जिले में विभागीय उदासीनता से कल्याणकारी योजना का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। जिले में पीएम कृषि सिंचाई योजना का अब तक केवल 20 किसानों को लाभ मिल सका है। विभागीय सक्रियता की कमी और जानकारी न होने के कारण किसान इस योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
जिले में पीएम कृषि सिंचाई योजना के तहत मिनी स्प्रिंकलर, पोर्टेबुल स्प्रिंकलर पद्धति से फसल की सिंचाई करने के लिए किसानों को सब्सिडी पर पाइप दी जानी है। उद्यान विभाग को इसके जिए जुलाई माह में शासन की ओर से 2000 हेक्टेयर पाइप वितरण का लक्ष्य मिला। योजना के तहत अलग-अलग कैटेगरी में 65-90 फीसदी तक सब्सिडी का लाभ किसानों को मिलना है। खास बात है कि जिन किसानों के पास 16 बिस्वा से लेकर 5 हेक्टेयर तक या उससे अधिक जमीन है, उन्हें ही इसका लाभ मिल सकेगा। जुलाई माह से ही लक्ष्य निर्धारण के बाद भी अब तक तमाम किसानों को इसकी जानकारी तक नहीं है। इसका नतीजा है कि अब तक केवल 20 किसान ही योजना का लाभ पा सके हैं। दूसरी तरफ विभाग का दावा है कि गांव-गांव जाकर किसानों को इसकी जानकारी दी जा रही है, लेकिन यह सिर्फ किसानों के रजिस्ट्रेशन तक ही सीमित रहा है। जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह ने बताया कि पीएम कृषि सिंचाई योजना में 170 किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। 20 किसानों का इसका लाभ मिला है। विभागीय कर्मचारी गांव-गांव जाकर किसानों को योजना के बारे में बता रहे हैं। वित्त वर्ष तक लक्ष्य के अनुसार किसानों का चयन कर लिया जाएगा। जिला उद्यान निरीक्षक धर्मेंद्र मौर्य ने बताया कि किसान योजना का लाभ पाने के लिए सहज से ऑनलाइन आवेदन करें। कार्यालय में एक प्रति जमा करें, सत्यापन होने के बाद योजना का लाभ उन्हें मिलेगा।