{"_id":"66f860f59adc6de1bc069ee4","slug":"12-lakh-saplings-will-be-ready-in-18-nurseries-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-117215-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 18 नर्सरी में 12 लाख पौधे होंगे तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 18 नर्सरी में 12 लाख पौधे होंगे तैयार
विज्ञापन
- एक अक्तूबर से वन विभाग तैयार करेगा पौधा
- 2025 में जुलाई-अगस्त में होगा पौधरोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। आगामी 2025 के पौधरोपण सत्र के लिए विभिन्न प्रजाति के पौधे तैयार करने के मिशन में वन विभाग जुट गया है। 18 नर्सरी में करीब 12 लाख पौधे तैयार होंगे। एक अक्तूबर से इसकी शुरुआत हो जाएगी। नर्सरियों में पौधों के बीज अंकुरित करने के लिए रखे जाएंगे।
बारिश के सीजन में जुलाई और अगस्त माह में पौधरोपण अभियान के तहत पौधे रोपे जाते हैं। उस समय पौधों की उपलब्धता के लिए करीब नौ महीने पूर्व से ही तैयारी शुरू हो जाती है। एक अक्तूबर से इसका शुभारंभ वन विभाग करेगा। इसमें काम करने वाले मजदूरों को उनके अलग अलग दायित्व के बारे में बोध कराया जाता है। जैसे पौधों की उगाई कैसे करें, पौधों की देखभाल कैसे करें। नर्सरी में पौधे उगाते समय मिट्टी में हल्की नमी रखें। सिंचाई को लेकर विशेष सतर्कता बरतें।
इसी तरह मजदूरों को विभिन्न जानकारी दी जाती है। साल 2025 में मानसून सत्र में रोपे जाने वाले पौधों की उगाई की तैयारी वन विभाग ने शुरू कर दी है। करीब 12 लाख पौधे उगाने का लक्ष्य है। डीएफओ नीरज आर्य ने बताया कि एक अक्तूबर से नर्सरी में पौधों की उगान प्रकिया शुरू की जाएगी। जिसमें आम, महुआ, आंवला, शीशम, बरगद, पाकड़, पीपल, नीम, अमरूद, सहजन सहित कुल 20 प्रकार से अधिक पौधों की उगाई की जाती है।