फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   118 dengue and 51 suspected malaria patients found

Bhadohi News: डेंगू के 118 और मलेरिया के 51 संदिग्ध मरीज मिले

Fri, 03 May 2024 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
118 dengue and 51 suspected malaria patients found
ज्ञानपुर। जिले में एक महीने तक चले संचारी रोग नियंत्रण अभियान में कुल 430 लोगों में अलग-अलग बीमारी के लक्षण मिले। जिसमें 118 लोगों में डेंगू के लक्षण मिलना सबसे चौंकाने वाली बात रही। डेंगू के मरीज मानसून सत्र में मिलते हैं। हालांकि विभाग की जांच के बाद सबकी रिपोर्ट निगेटिव मिली। इसके अलावा चिकगुनिया 98 और मलेरिया के 51 संदिग्ध मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

जिले एक अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया था। जिसमें 11 विभाग की टीमों को लगाया गया था। अभियान के दौरान 20 से 30 आशाकर्मी घर-घर पहुंचकर लोगों को बीमारी के बारे में सचेत किया और लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बीमारियों का लक्षण दिखने पर व्यक्ति का नाम, पता और मोहल्ला का नाम आशाकर्मी नोट कर उच्चाधिकारियों प्रेषित की। एक महीने चले अभियान में डेंगू के 118, मलेरिया के 51 संदिग्ध मरीज मिले। इसके अलावा कुपोषित बच्चे 70 पाए गए। जिसमें अति कुपोषित 11 बच्चों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय स्थित पोषण पुनर्वास केन्द्र भेजा गया। टीम की जांच में चिकिनगुनिया के 98, क्षय रोग के 6 और कुष्ठ रोग के 33 मरीज मिले। हालांकि राहत की बात रही कि जिन 118 लोगों में डेंगू के संदिग्ध लक्षण दिखे थे। स्वास्थ्य विभाग की जांच में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव पायी गई। सभी मरीज सामान्य हैं। वहीं दूसरी तरफ कुष्ठ और क्षय रोगियों के बारे में संबंधित विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी गई। विभागीय टीम इन मरीजों की निरंतर निगरानी करेगी।
विज्ञापन

-------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन:
संचारी अभियान में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे रोगों के लक्षण मिले थे। राहत की बात है कि जांच के बाद सभी की स्थिति सामान्य है। वहीं कुष्ठ एवं क्षय रोगियों की जांच पड़ताल के लिए संबंधित विभाग को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। -- राम आसरे पाल, जिला मलेरिया अधिकारी, भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article