फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   116 passengers could not board the packed train

Bhadohi News: खचाखच भरी ट्रेन में नहीं चढ़ सके 116 यात्री

Tue, 17 Jun 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
116 passengers could not board the packed train
गोपीगंज। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात 116 यात्रियों को जनरल टिकट लौटाने पड़े। ट्रेन में भीड़ अधिक होने के कारण 116 यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ सके। रेलवे ने यात्रियों के टिकट वापस लेकर 37,120 रुपये लौटाए।
विज्ञापन

ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर रविवार की देर रात 10: 05 बजे दानापुर-उधना ट्रेन आने के बाद अफरा-तफरी मच गई। जनरल कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। वाणिज्य अधीक्षक सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया 116 टिकट जनरल टिकट वापस लिया गया है।
विज्ञापन

दानापुर-उधना एक्सप्रेस में हमेशा भीड़ रहती है। इस समय यह ट्रेन सबसे अधिक भीड़ चल रही है।
मंडल वाणिज्यिक निरीक्षक ने यात्री सुविधाओं का जाना हाल : गोपीगंज। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर रविवार की देर शाम मंडल वाणिज्य निरीक्षक कृष्ण गोपाल यादव पहुंचे। उन्होंने यात्रा कर रहे यात्रियों से बातचीत की। कहा कि यात्रियों को मिलने वाली किसी भी तरह की सुविधाओं में कमी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके सुगम यात्रा के लिए रेलवे हर प्रयास कर रहा है। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सजग रहने के निर्देश दिए। उन्होंने 300 पेटी लगभग 7200 एक लीटर पानी की बोतल पवन एक्सप्रेस, सिकंदराबाद एक्सप्रेस, मेमो पैसेंजर के बोगियों में बैठे यात्रियों को दिए। इस दौरान स्टेशन मास्टर वीरेंद्र दूबे, वाणिज्य अधीक्षक सिद्धार्थ मिश्रा, राजीव दुबे, प्रदीप कुमार आदि रहे।


चार घंटे विलंब रही अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल

संवाद न्यूज एजेंसी भदोही। अमृतसर से चलकर हावड़ा जा रही 13006 पंजाब मेल सोमवार को निर्धारित समय से चार घंटे की देरी से भदोही पहुंची। स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्रा ने बताया कि सोमवार को अर्चना एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, जनता एक्सप्रेस सवा दो घंटे, केवी एक्सप्रेस 1.50 घंटे, गंगा कावेरी एक्सप्रेस सवा घंटे, कामायनी एक्सप्रेस एक घंटे की देर से भदोही पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed