फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   भदोही नगर में निकली भव्य शिव बारात

भदोही नगर में निकली भव्य शिव बारात

Tue, 05 Mar 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
भदोही नगर में निकली भव्य शिव बारात

विज्ञापन
भदोही। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सोमवार को देर शाम नगर में भव्य शिव बारात व भव्य झांकी निकाली गई। बारात में शामिल सैकड़ों श्रद्धालू बारात और झांकी के साथ औराई रोड स्थित हनुमान बाग पहुंचे। उधर असनांव बाजार में भी परंपरागत रूप से निकले बारात और झांकी में भारी संख्या में श्रद्धालू शामिल हुए।भदोही नगर में सायं 7 बजे मर्यादपट्टी स्थित हरिमंदिर से पूजन अर्चन और आरती के पश्चात शिव बारात निकाली गई। बारात भरत पैलेस चौराहा, अजीमुल्लाह चौराहा, लिप्पन तिराहा, आनंद नगर और रेलवे फाटक होते हुए देर रात हनुमान बाग पहुंचा। रास्ते भर शिव बारात के साथ आकर्षक ढंग से सजी झांकियां देखने के लिए मार्ग पर लोग डटे रहे। बारा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

शिवभक्त हर हर महादेव के उद्घोष के साथ नाचते गाते बारात में शामिल हुए। डीजे की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों से वातावरण शिवमय हो गया था। शिवबरात में भगवा वस्त्र धारण कर हाथों में पीले झंडे लेकर चल रहे बराती खासे उत्साहित थे। बारात रात्रि 10 बजे हनुमान मंदिर पहुंचा जहां आरती के बाद समापन हुआ। बारात को लेकर प्रशासन चौकन्ना था। रास्ते भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जगह जगह पुलिस बल तैनात थी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, विनीत बरनवाल, करुणा शंकर दूबे, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, सत्यशील जायसवाल, प्रिंस गुप्ता, सत्यप्रकाश बिंद, अरविंद मौर्य, सुभाष मौर्य, अशोक पाल, मुन्नीलाल यादव, विपिन बरनवाल, जितेंद्र यादव, सुजीत यादव, विष्णु साहू, देवा जायसवाल, पंचम जायसवाल, रमेश चौहान, संतोष चौहान, अरुण जायसवाल बबलू, महेंद्र गुप्ता, संदीप यादव आदि रहे। उधर असनांव बाजार के शिव बारात में परंपरागत शिवबरात व भव्य झांकी को देखने के लिए नगर सहित दूर दराज गांवों से भी भारी संख्या में लोग आए थे। सोनू जायसवाल, अंगद हलवाइ, डा.संजय पाल, संजय जायसवाल, सुभाष जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed