फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सपा भदोही विधानसभा की मासिक बैठक

सपा भदोही विधानसभा की मासिक बैठक

Wed, 06 Feb 2019 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
सपा भदोही विधानसभा की मासिक बैठक

विज्ञापन
भदोही। सपा की मंगलवार को हुई बैठक में 2019 लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन की जीत के एकजुट होकर प्रयास करने का आह्वान किया गया।
फत्तूपुर स्थित प्रमोद यादव के आवास पर हुई बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा भी की गई। जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो समझौता किया है, उससे राष्ट्र अपनी गरिमा प्राप्त करेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए यह गठबंधन हुआ है। शीर्ष नेतृत्व चाहे जिसे प्रत्याशी बनाए, उसे जिताने में जुट जाना है।
कहा कि मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। कार्यकर्त्ता सूची का अवलोकन कर लें। एक- एक वोट महत्वपूर्ण है। बूथ स्तर पर जनता को मतदान के प्रति प्रेरित करे। पूर्व विधायक जाहिद बेग ने पूर्व सपा सरकार के विकास कार्यो और चलाई गई योजनाओं की चर्चा की। कहा कि अब तक भदोही में किसी सरकार ने इतना कार्य नहीं कराया था। बताया कि सपा सरकार की ओर से चलाई गई योजनाओं से जनता को जागरूक करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

अध्यक्षता विस क्षेत्र के अध्यक्ष संतोष यादव ने की। कहा कि बुधवार को बूथ अध्यक्षों को मतदाता सूची दी जाएगी। संचालन अलीशेर खां ने किया। बैठक में शोभनाथ यादव, हसनैन अंसारी, राजकुमार, कामिल अंसारी, मनोज, मिल्लू यादव, शैलेश यादव, प्रमोद यादव, आनंद पाल, रामशंकर बिंद, रिंकू, शैलेश यादव, काशीनाथ पाल, कमलेश प्रजापति, छुट्टन हाशमी अदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed