फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सर्द मौसम में अलाव की व्यवस्था नहीं (दो खबरें)

सर्द मौसम में अलाव की व्यवस्था नहीं (दो खबरें)

Sun, 23 Dec 2018 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
सर्द मौसम में अलाव की व्यवस्था नहीं (दो खबरें)
भदोही। ठंड और गलन में इजाफा हो गया है। सुबह जहां कोहरे से लोग घरों से देरी से निकल रहे हैं, वहीं शाम को सर्द हवा ने बेचैन कर दिया है। ठंड के बचने के लिए लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं जबकि कामकाजी लोग शाम होते ही घरों में दुबक जा रहे हैं। इस मौसम में मजदूरों के सामने भारी समस्या खड़ी हो गई है। तहसील प्रशासन द्वारा अब तक आंशिक रूप से अलाव की व्यवस्था कराई गई है जबकि कंबल वितरण के लिए सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सर्द मौसम में रेलवे स्टेशन, महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल के अलावा नईबाजार, इंदिरा मिल, रजपूरा चौराहा और नेशनल स्कूल और पकरी तिराहे पर सर्वाधिक अलाव की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन देखा जाए तो अब तक इन स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं कराई जा सकी है। जबकि अलाव के लिए डेढ़ लाख मिल चुके हैं। अभी दो चार स्थानों पर ही अलाव चल रहे हैं। जबकि चौराहों पर मेहनत मजदूरी करने वालों के अलावा रिक्शा ट्राली खींचने वाले मजदूरों की बैठकी आम है। राजकीय अस्पताल में सुबह से लेकर शाम तक मरीजों और तीमारदारों का आना जाना लगा रहता है। बावजूद इसके अलाव नहीं जलवाए जा रहे हैं। रैन बसेरा की बात करें तो अब तक चार स्थानों पर ही बने हैं, जबकि 12 जगहों पर बनाए जाने हैं। इसी तरह कंबल वितरण की गति भी काफी धीमी है। जबकि 15 लाख रुपये मिल चुके हैं।
विज्ञापन

एसडीएम यमुनाधर चौहान ने बताया कि शासन से एक सप्ताह पूर्व जब अचानक ठंड बढ़ने पर अलाव जलवाए गए थे। इधर धूप में गलन बढ़ गई है जिसको देखते हुए तत्काल अलाव की व्यवस्था कराने की बात कही। कंबल वितरण के संबंध में बताया कि 15 सौ कंबल वितरण करना है जिसके लिए लेखपाल सूची को अंतिम रूप दे रहे हैं। इसी तरह ज्ञानपुर, गोपीगंज, औराई, महराजगंज, बाबूसराय, सुरियावां, मोढ़ और चौरी बाजार में भी अलाव की व्यवस्था समुचित नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ट्रेनों के लेट होने से यात्री परेशान
फोटो-50
भदोही (ब्यूरो)। कोहरे का असर ट्रेनों के परिचालन पर पड़ रहा है। भदोही - जंघई रेलमार्ग की दो ट्रेनें रद होने के बाद भदोही-वाराणसी के बीच आवागमन पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। रूट की दूसरी ट्रेनें विलंब से चलने से यात्री बेहाल हैं। रविवार को स्थिति और भी खराब थी। नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली 14258 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को शाहजहांपुर और लखनऊ के बीच डाइवर्ट कर चलाए जाने से 14.30 घंटे विलंब से चल रही थी। उधर 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल को आज भदोही रूट से नहीं चलाए जाने से यात्रियों की भारी दिक्कत हुई। उपरोक्त दोनो ट्रेनों के अलावा 14204 इंटरसिटी एक्सप्रेस 2 घंटे, आनंद विहार-पुरी के बीच चलने वाली नीलांचल एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से चल रही थी। यात्रियों के लिए परेशानी वाली बात यह है कि भदोही रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्मों पर यात्री शेड समुचित मात्रा में नहीं हैं, जिससे ठंड में लोगों को खुले में ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है। इसी तरह पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेने भी दो से लेकर आठ घंटे तक विलंबित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed