{"_id":"5c1d29d3bdec2256fe7bd063","slug":"11545415123-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस डे पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस डे पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर स्थित सेंट थॉमस स्कूल में शुक्रवार को क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सेंटाक्लाज के रूप में बच्चों ने एक दूसरे को उपहार बांट कर खुशियां मनाई। कार्यक्रम में सजा क्रिसमस ट्री लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बिशप माईकल जॉन और उनकी पत्नी रोसलीन जॉन ने क्रिसमस की वास्तविकता पर चर्चा करते हुए बच्चों को प्रभु यीशु का संदेश देकर क्रिसमस की वास्तविकता के बारे में बताया। कहा कि एक दूसरे के साथ भाईचारा, दया, सहानुभूति और शिष्टाचार के साथ सफलता हासिल करना उनका मूूल मंत्र है। इस दौरान सेंटाक्लाज ने विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य का अभिवादन स्वीकार्य करते हुए बच्चों समेत शिक्षकों और अभिभावकों को उपहार देकर क्रिसमस-डे और नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रबंधक सैम अब्राहम और प्रधानाचार्य वृंदा सैम समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे।