{"_id":"5c0d65cabdec22415b096ba9","slug":"11544381898-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद आवास पर अख्ड श्री हरि कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद आवास पर अख्ड श्री हरि कीर्तन
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। सांसद वीरेंद्र सिंह के आवास स्वदेशी आश्रम में आयोजित अखंड श्रीहरिकीर्तन का रविवार को समापन हो गया। पूर्णाहुति के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद से दिनभर प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहा। दोपहर में भक्ति गीत कार्यक्रम का भी लोगों ने आनंद उठाया। कार्यक्रम में पूर्वांचल के कई जिलों से जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट जन शामिल हुए। सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दूबे ने बताया कि सांसद आवास पर परंपरागत रूप से प्रत्येक वर्ष कार्यक्रम होता आ रहा है। रविवार को पूर्णाहुति के बाद भजन गायक गाजीपुर के भरत शर्मा और गोपाल राय ने कार्यक्रम को भक्ति गीतों से सराबोर कर दिया। इस मौके पर विधायक रवींद्र त्रिपाठी, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, मिर्जापुर विधायक रत्नाकर मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक, सुरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष मिर्जापुर बालेंदुमणि त्रिपाठी, आशीष सिंह, दिलीप गुप्ता, अखंड प्रताप सिंह, विनय उमर, पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल आदि उपस्थित रहे।