{"_id":"5be87e1fbdec22697d28b836","slug":"11541963295-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 हजार दीपों से जगमग होंगे घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 हजार दीपों से जगमग होंगे घाट
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतामढ़ी। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 23 नवंबर को धार्मिक स्थली सीतामढ़ी के महर्षि वाल्मीकि आश्रम के पावन गंगा घाट पर देव दीपावली गंगा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान गंगा घाटों को 21 हजार दीपों से जगमग किया जाएगा। गंगा की धारा में दीप मालाएं प्रवाहित की जाएंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक राहुल दूबे मंत्रोच्चार के बीच गंगा महाआरती के साथ करेंगे।
देव दीपावली की तैयारी को लेकर रविवार को आयोजन समिति के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय लोगों की बैठक वाल्मीकि आश्रम में हुई। इसमें गंगा महोत्सव की भव्यता और सफलता के लिए मंथन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि गंगा घाटों की साफ सफाई करने के साथ ही पक्के गंगा घाट पर रंग-रोगन, सुंदरीकरण और खराब रास्तों की मरम्मत आदि के कार्य शीघ्रता से कराए जाएं। महाआरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नामचीन भजन गायक पहुंचेंगे। इस दौरान देवाधिदेव महादेव और राधा-कृष्ण की जीवन लीला पर झांकी प्रस्तुत की जाएगी। इस मौके पर बसंत लाल गौड़, मिश्री लाल, दुर्गेश तिवारी, महेश मिश्रा शास्त्री, विंध्यवासिनी मिश्रा, कल्लू गौड़, रमाशंकर , श्याम जी सेठ, सरकार शुक्ला, मुनीब, राममोहन मिश्रा आदि रहे।