{"_id":"5bdc9cb3bdec22174c7df134","slug":"11541184691-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को दी गई विधिक जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को दी गई विधिक जानकारी
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपीगंज। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को जगन्नाथपुर स्थित बालिका इंटर कालेज में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। प्राधिकरण की पूूर्णकालिक सचिव पूर्णिमा सागर ने कन्या भ्रूण हत्या, महिला उत्पीड़न, दहेज प्रथा के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने सड़क दुर्घटना मुआवजा, बलात्कार पीड़ित मुआवजा, डायन प्रथा, किशोर न्याय अधिनियम, बाल-विवाह, बालश्रम, पुलिस हेल्पलाइन, चाईल्ड हेल्प लाईन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने छात्राओं को गरीबी ऊन्मूलन योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में बताया। इस मौके पर निवेदिता, अमिता, ऊमा, पूनम, गोपाल कृष्ण तिवारी आदि मौजूद रहे।