{"_id":"5ba29b69867a557eca091136","slug":"11537383273-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे शौचालयों को समय से कराएं पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे शौचालयों को समय से कराएं पूर्ण
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यशाला बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इसमें साफ-सफाई पर विशेष जोर देने के साथ ही जिले को दो अक्टूबर तक ओडीएफ बनाने के लिए कहा गया। डीएम ने बीडीओ, एडीओ और सेक्रेटरी को अधूरे शौचालयों का निर्माण जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने महाअभियान को सफल बनाने के लिए स्वच्छाग्राहियों से आग्रह किया कि जो शौचालय बन गए हैं, उनका सदुपयोग कराने के लिए लोगों को प्रेरित करें। खुले में शौच से बीमारियों के साथ ही हर परिवार को 50 हजार अधिक व्यय करना पड़ता है। 25 सितंबर को स्वच्छाग्रही अपने-अपने ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को जोड़कर श्रमदान कराएं। डीएम ने सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों पर वृहद स्तर पर साफ-सफाई कराने के साथ ही रैली, पैदल यात्रा, नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता रथ के माध्यम से लोगों को जागरूक कराने के लिए कहा। उन्होंने डीपीआरओ और बीडीओ को निर्देश दिया कि जिस व्यक्ति का नाम बेस लाइन सर्वे की सूची में नहीं है और शौचालय के पात्रता की श्रेणी में आते हैं तो उनकी सूची उपलब्ध कराएं। डीएम ने कहा कि गरीब व्यक्ति दूसरे कार्यों के लिए खर्च की व्यवस्था कर लेता है लेकन बेटी और पत्नी के लिए शौचालय नहीं बनवाता। मौके पर डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी, बीएसए अमित कुमार सिंह, डीसी स्वच्छता सरोज पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन