{"_id":"5a32cbfc4f1c1ba7668ba1b2","slug":"11513278460-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा क्रांति रथ का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा क्रांति रथ का किया स्वागत
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। गोपीगंज नगर के स्टेशन मार्ग पर स्थित संत विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में युवा क्रांति वीडियो रथ का गुरुवार को स्वागत किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से निकला रथ देश के चारों दिशाओं जम्मू कश्मीर, गुवाहाटी, द्वारिका और कन्याकुमारी से होते हुए 22 जनवरी को नागपुर पहुंचेगा। वहां राष्ट्रीय युवा चेतना शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संबोधित करेंगे। युवा क्रांति रथ कश्मीर से चलकर अयोध्या, गोरखपुर और काशी जैसे प्रमुख तीर्थ स्थानों से होता हुआ बृहस्पतिवार को गोपीगंज नगर पहुंचा। जहां विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय त्रिपाठी के नेतृत्व में रथ का स्वागत किया गया। युवा क्रांति वीडियो रथ के माध्यम से नशा उन्मूलन, नारी जागरण, स्वास्थ्य, कुरीति उन्मूलन, पर्यावरण संशोधन आदि के बारे में लोगों को अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार ने जागरूक किया। पं. राधेश्याम उपाध्याय, सुधाकर नाथ तिवारी, मनोज श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार, पं. सर्वेश शुक्ला, बीडी पांडेय, ब्रम्हदेव उपाध्याय, मनोज दुबे, रामराज सिंह, नरेंद्र दुबे आदि ने कलश की विशेष पूजा की। वही ज्ञानेश्वर अग्रवाल, शैलेंद्र प्रताप सिंह, नरेंद्र मोदनवाल, कैलाश दुबे समेत अन्य गणमान्य लोगों ने आरती की। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने अपने जीवन को बदलने का संकल्प लिया। इसके बाद रथ खमरिया होते हुए मिर्जापुर रवाना हो गया।
विज्ञापन