फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   भाजपा सरकार में देश का हुआ है चहुमुखी विकास

भाजपा सरकार में देश का हुआ है चहुमुखी विकास

Sun, 03 Mar 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार में देश का हुआ है चहुमुखी विकास

विज्ञापन
ज्ञानपुर। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक से विजय संकल्प रैली निकाली। वीएनजीआईसी मैदान से निकली रैली को सांसद वीरेंद्र सिंह और जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के नारे के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गोपीगंज पालिका परिषद के सामने पहुंचकर समाप्त हुई।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर शनिवार को विजय संकल्प बाइक रैली निकाली गई। रैली में शामिल होने के लिए सुबह से वीएनजीआईसी ग्राउंड में भाजपा जनों की भीड़ जुटने लगी थी। दोपहर 12 बजे तक पूरा ग्राउंड पदाधिकारी और कार्यकर्त्ताओं से भर गया। रैली को सांसद और जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो गोपीगंज में समाप्त हुई। इस दौरान सांसद ने कहा पांच साल की भाजपा कार्यकाल में जो विकास हुआ है, वह ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र का विकास हुआ है। जिलाध्यक्ष ने भाजपा के विकास की इस गति को निरंतर जारी रखने के लिए लोगों से दोबारा केंद्र में भाजपा सरकार बनाने की अपील की। इस मौके पर घनश्याम मिश्रा, ओम प्रकाश त्रिपाठी, संतोष तिवारी, पंकज पूर्णमांसी, रविंद्र दूबे, बालदत्त पांडेय, वीरेंद्र शुक्ला, दिनेश पांडेय, विनय कुमार, गोरेलाल, सत्यशील, अशोक, लाल बहादुर, शिवशंकर, सचिन त्रिपाठी, अखंड प्रताप, राजीव, मीडिया प्रभारी रोहित कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed