{"_id":"5c5dcefebdec22738004f383","slug":"111549651710-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन ग्रामोदय से ग्राम स्वराज अभियान के चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन ग्रामोदय से ग्राम स्वराज अभियान के चौपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औराई। स्थानीय विकास खंड के औराई ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को मिशन ग्रामोदय से ग्राम स्वराज अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि गरीब के चेहरे पर खुशी से तत्काल पुण्य प्राप्त होता है। कहा यह काम हर कोई अपने अपने ढंग से कर सकता है। उन्होंने इसमे आम जन से सहभागिता की अपील की।
सीडीओ ने कहा कि गरीबों के लाभार्थ श्रम विभाग द्वारा 18 योजनाएं संचालित हैं। इनका लाभ उठाने के लिए पंजिकृत होना आवश्यक है। कहा चौपाल का आयोजन सहयोग और सहायता के लिए किया जा रहा है। शासन की मंशा है कि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं की जानकारी हो ताकि लोगों तक लाभ पहुंच सके। खंड विकास अधिकारी श्याम जी ने विकास कार्यों की जानकारी देते हुए वंचितों को योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए कर्मचारियों से पहल करने की बात कही। गायक राजेश परदेसी ने स्वच्छता पर लोकगीत प्रस्तुत कर ग्रामीणों में स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। संचालन राजेश सिंह ने किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय बनाने की विधि, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, बाल विकास विभाग समेत विभिन्न विभागों के स्टाल की ओर लोग आकर्षित रहे।
जिला निर्वाचन कार्यालय ने वीवीपेट युक्त ईवीएम का प्रदर्शन कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस मौके एडीओ (पंचायत) सुरेश तिवारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी आमोद ओझा, श्रम विभाग के इंद्रजीत त्रिपाठी, सर्वेश शुक्ल, शीतला सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी रामनिवास, अजय तिवारी, नारायण दत्त तिवारी, गोपाल कृष्ण गुप्ता, प्रदीप सुमन समेत तमाम विभागों के लोग मौजूद रहे।