{"_id":"5c4f5240bdec222be7357e2a","slug":"111548702272-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आधार कार्ड से भी ले सकेंगे राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आधार कार्ड से भी ले सकेंगे राशन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आए दिन ई-पॉश मशीन में सर्वर और फिंगर प्रिंट की समस्या को देखते हुए पात्र लाभार्थियों को आधार कार्ड से राशन देने का निर्देश दिया गया है। ऐसे लाभार्थियों को प्रत्येक महीने की 27-30 तारीख के बीच आधार कार्ड पर राशन वितरण किया जाएगा। जो लाभार्थी बाहर रह रहे हैं, उनका राशन नहीं दिया जाएगा। वहीं किसी को राशन से वंचित न होना पड़े, इसके लिए प्रत्येक कोटे की दुकानों पर पर्यवेक्षक अधिकारी तैनात किए गए हैं।
राशन वितरण में पारदर्शिता के उदेश्य से ई-पॉश मशीन से वितरण प्रणाली शुरू की गई है। जिले के ग्रामीण एवं नगरीय इलाकों में करीब 792 कोटे की दुकानें चल रही हैं। जिसमें 612 नगरीय और 112 शहरी क्षेत्र में हैं। इसमें कुल 3 लाख 21215 राशन कार्ड धारक हैं। जिसमें 38264 अंत्योदय और 282951 पात्र गृहस्थी कार्ड धारक हैं। वहीं ई-पॉश मशीन और फिंगर प्रिंट की समस्या के चलते बड़ी संख्या में लाभार्थियों को राशन से वंचित होना पड़ रहा था। जिसकी शिकायत के लिए विभाग में प्रतिदिन कार्ड धारकों की भीड़ लगी होती थी। जिसे देखते हुए प्रत्येक ब्लाक में दो ई-पॉश मकैनिक तैनात किए गए हैं। जो खराबी की सूचना पर तत्काल पहुंचकर खामियों को ठीक करने का काम करेंगें। किसी पात्र लाभार्थियों को राशन से वंचित न होना पड़े, इसके लिए प्रत्येक कोटे की दुकान पर डीएम के निर्देश पर पर्यवेक्षक अधिकारी तैैनात किए गए हैं। जो अपनी मौजूदगी में राशन वितरण कराएंगें। जिलापूर्ति अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि ई-पॉश मशीन में सर्वर या फिंगर प्रिंट की समस्या से जो लाभार्थी राशन से वंचित हो रहे हैं, उन्हें प्रत्येक महीने की 27-30 तारीख के बीच आधार कार्ड पर राशन दिया जाएगा। हालांकि जिन लाभार्थियों को नाम सूची में दर्ज नहीं है या बाहर रह रहे हैं, उन्हें राशन नहीं दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि 31 अगस्त 2018 तक जिन लाभार्थियों का डाटा फीड हो चुका था, उनका राशन कार्ड संबंधित क्षेत्रीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य के पास भेज दिया गया है।