फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   महिला जगत में उल्लेखनीय कार्य के हुआ सम्मान

महिला जगत में उल्लेखनीय कार्य के हुआ सम्मान

Sun, 13 Jan 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
महिला जगत में उल्लेखनीय कार्य के हुआ सम्मान

विज्ञापन
भदोही। महिला जागरूक मंच की ओर से शनिवार की शाम मर्यादपट्टी स्थित कालीन भवन में विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली एक दर्जन महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डा.दिपाली गुप्ता ने गंभीर बीमारी से लड़कर अंतराष्ट्रीय धाविका बनने वाली डा.ज्योतिमा को सम्मानित करते हुए कहा कि उन्हें कड़ा संघर्ष कर जिस प्रकार से अपने रोग से मुक्ति पाई वह आज की नारी के लिए प्रेरणा का श्रोत है।
मुख्य अतिथि ने कहा कि उनसे भारी संख्या में महिलाओं ने प्रेरणा ली है। अपने भदोही में भी कई महिलाओं ने उल्लेखनीय मुकाम प्राप्त किया है। जो हम सबको समय समय पर प्रेरित करता रहता है। कार्यक्रम लगभग एक दर्जन महिलाओं को स्मृति चिन्ह, शाल और बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम आयोजक मंच की संस्थापिका संगीता खन्ना ने बताया कि वुडवर्ड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या शालिनी मेहरा के अलावा आशा टिबरेवाल, रजनी व्यास, पल्लवी धवन, बेनू पाटोदिया, मीरा बरनवाल, अर्चना गुप्ता, आशी मौर्या, सीमा खत्री, इति खत्री, पूनम खत्री, सुधा बरनवाल को अलग अलग सेवा के क्षेत्र में काम करने के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन कर रही पूर्व ब्लाक प्रमुख पूनम मौर्या ने कहा कि साहस और अच्छे कार्यों के बारे में सुनकर हम सब प्रेरित होते हैं। इनके कार्यों से सभी महिलाओं का मान बढ़ता है। लोगों को आगे भी अच्छा काम कर जनपद की महिलाओं का मान बढ़ाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed