फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   नो एंट्री व वनवे व्यवस्था का नही हो रहा पालन

नो एंट्री व वनवे व्यवस्था का नही हो रहा पालन

Thu, 20 Dec 2018 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
नो एंट्री व वनवे व्यवस्था का नही हो रहा पालन

विज्ञापन
गोपीगंज/औराई। जिले में बृहस्पतिवार को गोपीगंज नगर और जीटी रोड पर भीषण जाम लगा। व्यावसायिक नगर गोपीगंज में नो इंट्री में वाहनों के घुसने से जहां घंटों नगर का बड़ा इलाका जाम में जकड़ा रहा, वहीं वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर रुक-रुक कर पूरे दिन जाम की स्थिति बनती रही। इससे यात्री और वाहन चालक बेहाल रहे। गोपीगंज नगर में 12 बजे से तीन बजे तक जाम रहने से इस दौरान स्कूली वाहनों में मासूम भी जाम में फंसे रहे।
जिले के प्रमुख मार्गों और नगरों में जाम की समस्या थमने नाम नहीं ले रही है। जाम से निपटने के कारगर प्लान के अभाव में लगभग प्रतिदिन जाम की समस्याबनी हुई है। बृहस्पतिवार को गोपीगंज नगर में लागू की गई नो इंट्री और वनवे व्यवस्था का मखौल उड़ते देखा गया। प्रतिबंधित इलाकों में बड़े वाहनों के घुसने से अंजही मोहाल, खड़हट्टी मोहाल, मिर्जापुर रोड आदि मोहल्लों में जाम लगने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। सुबह से ही शुरू हुई जाम की समस्या दोपहर 12 बजे के आसपास विकट हो गई और तीन घंटे तक वाहनों का रेला लगा रहा। जाम में स्कूली वाहनों के भी फंसने से छोटे बच्चे बिलबिला गए। जाम की समस्या को देखते हुए नगर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं छोटे चार पहिया वाहनों के लिए वनवे की व्यवस्था की गई है। लेकिन, इस व्यवस्था का पालन न वाहन चालक करते हैं और ना ही पुलिस करा पा रही है। मनमाने ढंग से नो इंट्री में घुसने वाले वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से जाम की समस्या और बढ़ रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दिन में हालत यह हो गई कि साइकिल और बाइक तो दूर, पैदल भी लोग समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। व्यस्ततम मार्ग राजमार्ग चौराहे से सदर मुहाल होते हुए ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन जाने वाले अंजही मोहाल एवं खड़हट्टी मोहाल की स्थिति ज्यादा दयनीय हो गई है। यहां मालवाहक गाड़ियों के साथ दुकानदारों के सड़क पर अतिक्रमण कर सामान रखने से जाम की समस्या हो जाती है। स्कूल वाहन, अस्पताल जाने वाले मरीज, ट्रेन पकड़ने वाले यात्री, रामपुर घाट तक की शवयात्रा वाले लोग अक्सर जाम में फंस कर बेहाल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ,सभासद संदीप गुप्ता, पूर्व सभासद अनीस अख्तर ने पुलिस अधीक्षक से गोपीगंज नगर में नो एंट्री का कड़ाई से पालन कराने की मांग की। दूसरी ओर जीटी रोड पर भी बृहस्पतिवार को औराई से लेकर गोपीगंज तक रुक-रुक कर जाम की स्थिति पूरे दिन बनती रही। इससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। औराई चौराहे पर जाम के कारण हाईवे के अलावा जहां भदोही और मिर्जापुर मार्गों पर भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, वहीं गोपीगंज में मिर्जापुर तिराहे से लेकर झिलिया पुल और फिर पड़ाव तक वाहनों की लंबी कतारें पूरे दिन रेंगती रहीं।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed