{"_id":"5c13ec88bdec225707163873","slug":"111544809608-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम के टाइम पर पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम के टाइम पर पसरा रहा सन्नाटा
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कामकाज सुधारने के सरकारी प्रयासों को मातहत ही धता बता दे रहे हैं। इसकी बानगी शुक्रवार को ज्ञानपुर ब्लॉक कार्यालय में देखने को मिली। दिन के लगभग 11.30 बजे कार्यालय परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। न कोई बाबू और ना ही कोई अधिकारी। काम के सिलसिले में ब्लॉक पहुंचे लोग इधर-उधर भटकते दिखे।
जिले के आला अधिकारी जनता दर्शन के समय कार्यालयों में मौजूद रहते हैं, लेकिन यहां यह रीति भी नहीं है। ब्लॉक के अधिकारी भी अक्सर गायब रहते हैं। पूछने पर बताया जाता है कि साहब मीटिंग में हैं। यही वजह है कि कार्यालय में बाबू सहित अन्य स्टॉफ भी समय से कार्यालय में उपस्थित नहीं रहता। कई गांव में अब तक सरकार से संचालित योजना के अंतर्गत शौचालयों का निर्माण अधूरा है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि समस्याओं को सुनने वाला यहां कोई नहीं है। एक बाबू के सहारे कार्यालय चलाया जा रहा है। बाकी कर्मचारी अनुपस्थित रहते हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि ज्ञानपुर विकास खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया जाए तो असलियत सामने आ जाएगी। कार्यालय परिसर में कर्मचारियों की बाइक खड़ी रहती है और कार्यालय को ही स्टैंड बना दिया गया है।