फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   श्रम विभाग के फरमान से नींद उड़ी

श्रम विभाग के फरमान से नींद उड़ी

Thu, 15 Nov 2018 12:47 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
श्रम विभाग के फरमान से नींद उड़ी
भदोही। जिला ईंट निर्माता संघ की बुधवार को हुई बैठक में श्रम विभाग के ताजा फरमान पर चिंता व्यक्त करते हुए शासनादेश वापस लेने की मांग की गई। शासनादेश है कि कोई व्यवसायी अब अपने मजदूर को तीन माह में केवल पांच हजार तक नगद भुगतान कर सकता है। इसको लेकर ईंट भट्ठा व्यवसायियों का कहना है कि इससे तो मजदूरों के सामने भारी समस्या खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष मिठाई लाल दूबे ने कहा कि श्रम विभाग ने पत्रावली जारी की है, जिसमें कहा गया है कि मजदूरों को तीन माह में केवल पांच हजार तक नगद दिया जा सकेगा। कहा कि इस पर संगठन को आपत्ति है। क्योंकि नगद दी जाने वाली धनराशि सरकार से निर्धारित धनराशि से काफी कम है। क्योंकि ईंट भट्ठा व्यवसायी को मजदूरों को प्रति सप्ताह दो हजार देने का प्रचलन है। तीन माह में केवल पांच हजार नगद भुगतान की बाध्यता से मजदूर को दिक्कत होगी। कहा कि अधिसंख्य मजदूर गैर प्रांत अथवा गैर जिले से आते हैं। जिनका बैंकों में खाता तक नहीं है। और बैंकिग प्रक्रिया से वे अनभिज्ञ हैं। यह फरमान मजदूर हित में नहीं होगा। बैठक में जिग-जैग चिमनी लगाने की बाध्यता और सरकारी निर्माण में लाल ईंट पर प्रतिबंध लगाने की भी चर्चा हुई। इसके लिए सरकार से समय मांगने पर आम राय बनी। कहा गया कि लाखों लोगों को रोजगार देने वाला ईंट उद्योग सरकारी नीतियों के चलते समाप्त होने के कगार पर है। तय किया गया कि एक प्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त से मिलकर विरोध दर्ज कराएगा। चतुर्भुज गुप्ता, बब्बू खां, गया सिंह, तहसीलदार सिंह, जिलाजीत दूब, मन्ना यादव, ह्रदय सिंह, अशोक मिश्र, मेवालाल यादव, राहुल दूबे, प्रेमराज सिंह, जमील अहमद, जुबेर अहमद, मुन्नू मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed