{"_id":"5bdde95ebdec22697a0f4318","slug":"111541269854-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी की टीम ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी की टीम ने
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालानगर। दिवाली के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम सक्रियता दिखा रही है। शनिवार को विभाग की टीम ने हाईवे के गोपीगंज और जंगीगंज बाजारों में छापेमारी अभियान चलाकर किराना, खोवा, तेल आदि के छह सैंपल भरे। सभी को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया। छापेमारी की भनक लगते ही तमाम दुकानदार शटर गिराकर भाग गए।
प्रकाश पर्व दीपावली के मद्देनजर बढ़ती मिलावटखोरी पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासनिक सक्रियता बढ़ गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला अभिहीत अधिकारी मंजुला सिंह की अगुवाई में छापेमारी टीम सबसे पहले गोपीगंज पहुंची। वहां खड़हट्टी मोहाल और आसपास के लोकल बाजारों में खाद्य पदार्थों की जांच की गई। खड़हट्टी मोहाल से दो किराना कारोबारियों के यहां से दो संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सैंपल लिएउठाए गए। अधिकारियों ने नमूनों को सील करके जांच के लिए भेज दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नगर में होने की सूचना मिलते ही ज्यादातर व्यापारी अपनी दुकानों के शटर गिराकर अगल-बगल हो लिए। इसके बाद जांच टीम ने जंगीगंज बाजार का रुख किया। वहां भी विभिन्न दुकानों से चार सैंपल जांच के लिए उठाए गए। जांच के दौरान दुकानदारों में खलबली मची रही।
विज्ञापन