{"_id":"5ba29c59867a557f685faa6a","slug":"111537383513-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर में गंदगी, टेल तक पानी पहुंचने का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनर में गंदगी, टेल तक पानी पहुंचने का संकट
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहिदानगर। किसानों की आय को दोगुना करने के लिए भले ही सरकार संजीदा है, लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों पर उसका खास असर नहीं दिख रहा है। कर्मचारियों की उदासीनता से डीघ के दर्जन भर से अधिक गांव के लोगों में नाराजगी है। माइनर की सफाई न होने और मनबढ़ों द्वारा जगह-जगह बांधने से टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे धान की तैयार हो रही फसल के सूखने की चिंता सताने लगी है। भदोही के डीघ ब्लॉक क्षेत्र में गुजरी ज्ञानपुर नहर प्रखंड के बारीपुर-बहोरनपुर माइनर में पानी अंतिम छोर बारीपुर गांव तक नहीं पहुंच पा रहा है। इससे डीघ के मठहां शुक्लान, नारेपार, मनोहरपुर, केवटाही, बारीपुर समेत दर्जन भर से अधिक गांव के किसान सूखती फसल देख निराश और हताश हो गए हैं। मठहां शुक्लान के करीब नहर पर एकत्रित हुए किसानों ने सींचपाल और जेई के गैर जिम्मेदाराना जवाब से नाराज हुए। किसानों ने आरोप लगाया कि विभाग की मिलीभगत से कई जगह माइनर के मध्य में लकड़ी के पटरे लगाकर मनबढ़ पानी को रोक देते हैं। जिससे पानी आगे नहीं बढ़ पाता है। यही नही नहर में उगी बड़ी बड़ी घास भी पानी टेल तक न पहुंचने का प्रमुख कारण है। किसान पंचानन बिंद, नारायण बिंद, अभयराज, लालमणि, रामचंद्र, विजय कुमार, चंद्रशेखर, सुरेंद्र कुमार ने चेतावनी दिया कि जल्द ही टेल तक पानी नहीं पहुंचा तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बताते चलें कि साफ-सफाई के नाम पर हर साल हजारों रूपये का बजट आता है लेकिन सफाई के नाम पर खानापूर्ति होती है। इससे प्रमुख नहरोंसे जुड़ी माइनरों का टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता है। नहर विभाग के एक्सईएन केएन जायसवाल ने कहा कि मजदूरों घास की सफाई कराकर टेल तक पानी पहुंचाया जाएगा। जिन स्थानों पर माइनर को बांधा गया है, उसे खुलवाएंगे।
विज्ञापन