{"_id":"5a5f9ed14f1c1ba0268b4f26","slug":"111516216017-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ पंचायत एवं कृषि से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ पंचायत एवं कृषि से मांगा स्पष्टीकरण
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर/औराई। जिलाधिकारी विशाख जी ने बुधवार को औराई ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। इससे ब्लॉक परिसर में खलबली मच गई। निरीक्षण के दौरान काम में लापरवाही बरतने पर एडीओ पंचायत और एडीओ कृषि से स्पष्टीकरण मांगा। पूर्वांचल निधि में डंप पड़ी धनराशि की जांच सीडीओ और आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच एक्सईएन आरईएस को सौंपी। डीएम ने तीन दिन के अंदर जांच रिपोर्ट देने को कहा। औराई ब्लॉक परिसर के निरीक्षण के दौरान डीएम बुधवार को ब्लॉक कार्यालय के सभी पटल सहायकों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के कार्यों को जाना और समस्याएं भी सुनी। इस मौके पर पंचायत कार्यालय, वासरूम में अंधेरा होने, स्वच्छ भारत मिशन के पोस्टर, पंफलेट न दिखने पर नाराजगी जताई। एडीओ पंचायत गुलपत राम के खिलाफ नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा। इसी तरह बीज वितरण का अभिलेख न दे पाने पर एडीओ कृषि सुरेश चंद्र से स्पष्टीकरण देने को कहा। डीएम ने पूर्वांचल विकास निधि के अभिलेखों का अवलोकन किया तो उसमें तीन लाख 96 हजार डंप मिला। मामले को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर को दी। मनरेगा के अब-तक के कार्यों की प्रगति का पूर्ण विवरण डीसी मनरेगा से मांगा। डीएम ने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र को देखकर अवर अभियंता आरईएस के प्रति नाराजगी जताई। अभियंता को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा। डीएम ने ब्लॉक सभागार की रंगाई-पुताई कराकर बेहतर कराने का निर्देश दिया। कहा कि धन की उपलब्धता के बाद भी काम न होना गंभीर विषय है। इसके पूर्व मंगलवार की रात डीएम विशाख जी ज्ञानपुर और गोपीगंज में रैन बसेरा और अलाव की जांच-पड़ताल की। एसडीएम, तहसीलदार और अधिशासी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी, अजीत कुमार सिंह, शांति देवी आदि रहीं।
विज्ञापन