{"_id":"59a6a1424f1c1b60738b471f","slug":"111504092482-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर गुल रही बिजली (दो खबरें)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर गुल रही बिजली (दो खबरें)
Updated Wed, 30 Aug 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। भदोही विद्युत वितरण खंड के कारपेट सीटी फीडर की क्षमतावृद्धि के चलते मंगलवार को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक आपूर्ति ठप रही। इससे नगर क्षेत्र के पूर्वी क्षेत्र के आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। गर्मी और उमस में जहां लोग बिलबिला गए वहीं इसको लेकर लोगों में खासी नाराजगी रही कि अधिकारी कटौती के बदले आपूर्ति की भरपाई नहीं करते। बुधवार को भी काम होना है जिससे दिन भर बिजली गुल रहने की बात कही गई है।
जानकारी हो कि कारपेट सिटी फीडर में 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर 10 एमवीए की जा रही है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि मंगलवार और बुधवार को दिन भर आपूर्ति ठप रहेगी। मंगलवार को पहले दिन रात 8 बजे अधिकारियों ने बिजली देने का वादा किया था लेकिन वादे के मुताबिक आपूर्ति चालू नहीं हो सकी थी। इसको लेकर लोगों में खासा रोष था।
लोगों ने कहा कि कटौती से जमुनीपुर, बाजार सलाबत खां, नूरखांपुर, घमहापुर, काशीपुर, रामसहायपुर, दरोपुर, जल्लापुर नईबस्ती आदि शहरी क्षेत्र दिन भर प्रभावित थे। एक मिनट के लिए भी बिजली नहीं मिली। इससे लोगों की दिनचर्या बेपटरी हो गई। कहीं पेयजल को लोग तरसे तो कहीं लोग गर्मी और उमस से जूझते रहे। समस्या के बारे में विद्युत अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर टेस्टिंग में थोड़ी दिक्कत होने से 2 घंटे अतिरिक्त कटौती करनी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि काम बुधवार को भी चलेगा। इससे सुबह 8 से रात 8 बजे आपूर्ति बाधित रहेगी।