फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   25 हजार परीक्षार्थियों ने दी सामान्य ज्ञान की परीक्षा

25 हजार परीक्षार्थियों ने दी सामान्य ज्ञान की परीक्षा

Sun, 27 Aug 2017 12:38 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
25 हजार परीक्षार्थियों ने दी सामान्य ज्ञान की परीक्षा
ज्ञानपुर (भदोही)। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में शनिवार को जनपद में सामानय ज्ञान की परीक्षा हुई। 135 परीक्षा केंद्रों पर 25 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा का परिणाम पांच सितंबर को घोषित किया जाएगा। पुरस्कार समारोह 25 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में लगे हुए समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को परीक्षा की सफलता के लिए बधाई दी। विद्यालयों के प्रबंधक, प्राधानाचार्य, शिक्षक और स्टाफ ने भी परीक्षा सफल कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने दावा किया कि परीक्षा में जनपद को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। इसके लिए उन्होंने जिला संयोजक विभूति तिवारी और जिला प्रभारी सत्यशील जायसवाल को बधाई दी। डीघ मंडल पूरे प्रदेश के मंडलों में प्रथम रहा है। इसी क्रम में श्री राजकिशोर पाठक मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजविहार ज्ञानपुर में भी सामान्य ज्ञान की परीक्षा हुई। परीक्षा में बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा के दौरान भाजपा के जिला मंत्री दीपक मिश्र, बालदत्त पांडेय, प्राचार्य नीलम, प्रबंधक उपेंद्र पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed