फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सरकार के खिलाफ शिक्षामित्रों का फिर हल्लाबोल, धरना

सरकार के खिलाफ शिक्षामित्रों का फिर हल्लाबोल, धरना

Fri, 18 Aug 2017 01:01 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ शिक्षामित्रों का फिर हल्लाबोल, धरना
सरकार के खिलाफ शिक्षामित्रों का फिर हल्लाबोल, धरना
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

समायोजन रद होने से नाराज शिक्षामित्रों ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय आंदोलन के क्रम में शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय पर धरना देकर आवाज बुलंद की। सरकार से मांग की कि समायोजन बहाल करने के लिए कोर्ट में पुनर्याचिका दाखिल की जाए।

बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे 100 से अधिक की संख्या में शिक्षामित्र पहुंच गए। सभी ने एकजुट होकर शिक्षामित्र एकता जिंदाबाद, नौकरी लेकर रहेंगे-लेकर रहेंगे के नारों से बीएसए दफ्तर गूंज उठा। क्रांतिमान शुक्ला ने कहा कि गत 16 साल से वह प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य कर रहे हैं। 90 फीसदी से अधिक शिक्षामित्रों की उम्र 40 से 45 वर्ष पार कर चुकी है। समायोजन निरस्त होने के बाद उनके पास रोजगार का कोई विकल्प नहीं बचा है, जबकि सभी शिक्षामित्र स्नातक और बीटीसी योग्यताधारी हैं। एकाएक उनकी नौकरी खत्म होने से उनके परिवार में आर्थिक दिक्कतें बढ़ गई हैं। सभी ने एक स्वर से मांग की कि सरकार एक लाख 70 हजार शिक्षामित्रों को नौकरी दिलाने के लिए नया अध्यादेश लाए, अध्यादेश लाए जाने तक समायोजित शिक्षामित्रों को शिक्षकों के समान वेतन मिले और सरकार सर्वोच्च न्यायालय में पुन: विचार याचिका दाखिल किया जाए। धरने में शाहनवाज खां, श्यामजी दूबे, प्रमोद पाठक, दीपेंद्र श्रीवास्तव, विनोद यादव, प्रदीप, अनामिका सिंह, प्रेमलता, सुमन, नीलम, हर्षिका, सुनीता, नीलम सिंह, अल्पना, उमा तिवारी, एखलाक अहमद, विकास मिश्रा, अमृतांशु यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed