फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दूषित जलापूर्ति से आजिज हैं चकमीरा शाह मोहल्ले के लोग

दूषित जलापूर्ति से आजिज हैं चकमीरा शाह मोहल्ले के लोग

Sat, 01 Jul 2017 01:39 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
दूषित जलापूर्ति से आजिज हैं चकमीरा शाह मोहल्ले के लोग
भदोही। नगर पालिका परिषद की लापरवाही से अहमदगंज चकमीरा शाह मोहल्ले में पेयजल किल्लत पैदा हो गई है। पालिका से स्थापित सबमर्सिबल पंप की पाइपलाइन फटे एक महीना होने को है, लेकिन बार-बार सूचना देने के बाद भी पालिका अधिकारियों ने सुधि नहीं ली। पेयजल के लिए दूसरा विकल्प नहीं होने से मोहल्लेवासियों में रोष व्याप्त है। लोगों ने कहा है कि यदि तत्काल पाइपलाइन ठीक नहीं कराई गई तो जिलाधिकारी दफ्तर पर धरना देने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

चकमीरा शाह मोहल्ला नगर पालिका कार्यालय की चारदीवारी से सटा है। पालिका प्रांगण का ओवरहेड टैंक अनुपयोगी हो जाने पर नगर पालिका ने मोहल्ले की पेयजल आपूर्ति के लिए सबमर्सिबल पंप स्थापित किया था। लेकिन, कुछ माह बाद हकी सबमर्सिबल का पाइपलाइन फट गया। इससे जब जलापूर्ति चालू होती है तो फटे पाइप के स्थान से सड़क पर काफी फोर्स के साथ पानी निकलता है। वसीम, सदरुद्दीन, गुड्डू आदि ने बताया कि पाइपलाइन फटने से सभी के घरों में दूषित जलापूर्ति हो रही है। पूरे रमजान महीने यह स्थिति रही। जबकि मोहल्ले के लोग पास ही में पालिका कार्यालय में सूचना देते देते थक चुके हैं।
विज्ञापन

वसीम ने कहा कि यहां के लोगों की रमजान और ईद कैसे बीती है, हम लोग ही जानते हैं। लोगों ने कहा कि यदि पाइपलाइन को दुरुस्त नहीं कराई जाती है तो हम लोग जिलाधिकारी कार्यालय पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उधर इस बावत अधिशासी अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि उनके पास समस्या की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने इस बावत जलकल अभियंता को दो दिन में पाइपलाइन ठीक करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed