फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   11 years of service, security and good governance: Ravindra

सेवा, सुरक्षा और सुशासन के रहे 11 साल : रविंद्र

Wed, 18 Jun 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
11 years of service, security and good governance: Ravindra
सुरियावां/सरोई। भाजपा सुरियावां मंडल की ओर से मंगलवार को शक्ति केंद्र कुसौड़ा पर केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 साल में ऐतिहासिक बदलाव हुए। सेवा, सुरक्षा और सुशासन स्थापित हुआ। सरकार की नीतियों के कारण भारत विश्व के लिए रोल मॉडल बना है। गरीब कल्याण और कृषि सुधार पर विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान लालता सोनकर, शिवकुमार वर्मा, स्वरूपा बिंद, श्याम ललित उपाध्याय, संजू सरोज, लोकेश सेठ, अजय तिवारी, वरिष्ठ नारायण दुबे, आशीष वर्मा, मेवालाल प्रजापति, कृष्णा नंद जायसवाल आदि रहे। भदोही ब्लॉक के धसकरी गांव में मंडल अध्यक्ष अशोक पाठक के नेतृत्व में गोष्ठी हुई। राकेश कुमार ने कहा कि मोदी सरकार ने अंत्योदय के पथ पर चलते हुए जनता एवं राष्ट्र के हित में काम किया। जिला उपाध्यक्ष सुरेश पासी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राष्ट्र मजबूत हुआ। इस दौरान सुरेश दूबे, रामराज प्रजापति, गिरीश मिश्रा, अतुल पांडेय, विकास पांडेय, अनूप दूबे, विनोद मौर्य, दिलीप कन्नौजिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed