फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   11 vehicle seals in overloading, four challan

ओवरलोडिंग में 11 वाहन सीज, चार का चालान

Sat, 07 Nov 2020 04:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
11 vehicle seals in overloading, four challan
ज्ञानपुर। तमाम सख्ती के बाद भी भारी वाहनों में ओवरलोडिग पर अंकुश नहीं लग रहा है। राजमार्ग हो या फिर अन्य मार्ग। बालू से लेकर अन्य सामग्री लेकर चलने वाले ट्रकों पर क्षमता से अधिक सामान ढोया जा रहा है। शनिवार उप संभागीय परिवहन अधिकारी ने 11 ट्रकों को सीज किया जबकि चार का चालान किया।
विज्ञापन

ओवरलोडिंग के कारण अधिकतर सड़कें समय से पहले ही ध्वस्त हो जाती है। शासन ने ओवरलोड वाहनों पर सख्ती का आदेश दिया है, लेकिन ट्रक मालिक या चालक निर्धारित क्षमता से अधिक ट्रकों पर सामान लोड करते हैं। शनिवार को उप संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार के नेतृत्व में निकली टीम ने धौरहरा पुल के समीप, चौरी बाजार और औराई में जांच की। सभी स्थानों पर मिलाकर 15 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा गया। जिसमें 11 वाहनों को सीज किया गया जबकि चार का चालान किया। उन्होंने कहा कि यातायात माह में जागरूकता अभियान के साथ ही ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एक सप्ताह में करीब 40 ओवरलोड ट्रकों को सीज कर संबंधित थानों को सौंपा गया। किसी भी दशा में ओवरलोडिग नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

अब डीलर के यहां से सभी होंगे काम
ज्ञानपुर। उप संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि दुपहिया, चार पहिया वाहन लेने वाले वाहन स्वामी को अब विभागीय कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी। सभी व्यवस्थाएं ऑनलाइन कर दी गई है। डीलर अपने यहां से डिजिटल सिग्नेचर बनाकर विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करेगा। जिसका सत्यापन विभाग की ओर से किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन समेत अन्य सभी काम आनलाइन होंगे। लाइसेंस बनवाने के लिए अभ्यर्थी कहीं से ऑनलाइन आवेदन करेगा। उसके बाद तय तिथि पर उसे सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए दफ्तर आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed