फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   11 patients recovered, seven new corona infected

11 मरीज स्वस्थ हुए, सात नए कोरोना संक्रमित मिले

Sat, 24 Oct 2020 05:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
11 patients recovered, seven new corona infected
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को कोरोना के सात मरीज फिर मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1854 पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर 11 संक्रमित स्वस्थ भी हुए। सीएमओ ने संक्रमित मरीजों को आइसोलेट कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कोविड-19 से बचने के लिए शासन और प्रशासन की ओर से तमाम गाइडलाइल जारी की गई है, लेकिन धरातल पर एक का भी पालन नहीं हो रहा है। शहर से लेकर गांव तक सामाजिक दूरी का पालन और मॉस्क लगाने में लापरवाही बरती जा रही है। जिसके कारण हर रोज संक्रमित मिल रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की आई रिपोर्ट में सात नए मरीज मिले। इसमें भदोही नगर का युवक, सोनखरी की बालिका, औराई बाजार का युवक, कंसापुर में युवक, जंगीगंज में अधेड़, अहिमनपुर में दो शामिल रहे। आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक 55 हजार 768 संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। जिसमें 54 हजार 373 की रिपोर्ट आ चुकी है। शनिवार को सात संक्रमितों के मिलने से कुल संख्या 1854 पहुंच गई है। 11 संक्रमित स्वस्थ हो गए जबकि अब तक कुल 1723 स्वस्थ हुए। संक्रमितों के सापेक्ष एक्टिव केस की संख्या मात्र 97 है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को आइसोलेट किया जा रहा है। अधिकतर लोग होम आइसोलेशन में रहना पसंद करते हैं। विभागीय गाइडलाइन का पालन कराते हुए होम आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed