फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   106 teachers fell ill a day before the elections, no information was given

Bhadohi News: चुनाव से एक दिन पहले 106 शिक्षक हो गए बीमार, सूचना भी नहीं दी

Tue, 02 Jul 2024 04:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
106 teachers fell ill a day before the elections, no information was given
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव में ड्यूटी न करने वाले 106 शिक्षकों ने विभाग को अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया है। सभी ने बीमार होने का हवाला दिया है। जिसको लेकर शिक्षा विभाग असमंजस में है। शिक्षकों के स्पष्टीकरण को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी के पास भेज दिया है। शिक्षकों के स्पष्टीकरण पर उच्चाधिकारियों ने नाराजगी जताई है। अब सीडीओ को तय करना है कि इसमें क्या कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिले में छठवें चरण में 25 मई को मतदान हुआ। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए करीब छह हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसमें ढाई से तीन हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगी थी। साथ ही चेतावनी दी कि अगर कोई शिक्षक ड्यूटी पर नहीं पहुंचता है तो उसपर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

24 मई को कलेक्ट्रेट परिसर से बूथों पर पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। उस दौरान ज्ञानपुर, डीघ, सुरियावां, अभोली, भदोही और औराई ब्लॉक के 106 शिक्षक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे। चुनाव खत्म होने के बाद अब ऐसे लापरवाह शिक्षकों पर प्रशासनिक कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी की संस्तुति पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने 106 शिक्षकों का जून का वेतन रोकते हुए एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया था। एक सप्ताह से लेकर 10 दिनों में शिक्षकों ने विभाग को स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया। जिसमें सभी शिक्षकों ने बीमार होने की बात कहकर ड्यूटी में असमर्थता जताई है।

एक साथ सभी शिक्षकों की ओर से बीमार होने के स्पष्टीकरण को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जताई है। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि स्पष्टीकरण की रिपोर्ट सीडीओ के पास भेजी गई है। अब उनके स्तर से ही कार्रवाई तय होगी। बताते चलें कि चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों में 21 भदोही ब्लॉक, 18 ज्ञानपुर, नौ सुरियावां, डीघ ब्लॉक से 23 शामिल हैं। इसी तरह भदोही नगर से छह, अभोली से 10 और 16 औराई ब्लॉक के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed