फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सिग्नल की खराबी व चेनपुलिंग ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार

सिग्नल की खराबी व चेनपुलिंग ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार

Fri, 17 May 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
सिग्नल की खराबी व चेनपुलिंग ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार
लालानगर। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-इलाहाबाद सिटी रेलखंड से यात्रा करने वाले यात्रियों और रेलवे गेटों से आर-पार होने वाले राहगीरों के लिए बृहस्पतिवार का दिन फजीहतों वाला साबित हुआ। सिग्नल फेल होने, चेनपुलिंग और भीषण धूप की समस्या से लोग झेल गए। साथ ही तीन महत्वपूर्ण ट्रेनें लगभग 49 मिनट विलंबित हुईं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह मंडुआडीह से चल कर मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेन के आने का संकेत ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर मिलते ही सिग्नल फेल हो गया और ट्रेन ककराही गेट संख्या 38-ए आउटर पर लगभग 15 मिनट खड़ी हो गई। किसी तरह खराबी को दूर कराने के बाद ट्रेन आगे बढ़ सकी। तभी कुछ समय बाद रांची से कुर्ला जा रही ट्रेन स्टेशन पर स्टॉपेज लेकर पश्चिमी छोर स्थित गेट संख्या 42-एसी आनापुर पार कर रही थी, वैसे ही चेनपुलिंग हो जाने से 10 मिनट तक एक्सप्रेस गेट पर ही खड़ी होकर राहगीरों की राह में रोड़ा अटका दिया । तब तक इलाहाबाद पैसेंजर का भी समय हो चुका था। चेनपुलिंग में खड़ी ट्रेन के आगे न बढ़ पाने के कारण पैसेंजर भी ककराही गेट पर पहुंच कर 10 मिनट पिटी। कर्मचारियों में इस बात को लेकर अफरातफरी मची रही कि स्टेशन पर ट्रेन को किस परिस्थितियों में चलाया जाए। काफी जोर आजमाइश के बाद जब चेनपुलिंग में खड़ी ट्रेन की हौज पाइप दुरुस्त होकर एक्सप्रेस आगे बढ़ी और पैसेंजर स्टेशन पर आ सकी। इस पर जहां ट्रेनों में सवार एवं यात्रा करने वाले यात्रियों को हलाकान होकर रह जाना पड़ा तो वहीं गेट के जाम हो जाने से राहगीर मयवाहन गर्मी का सामना करते रहे। स्टेशन मास्टर अशोक वर्मा का कहना था कि इन दिनों बढ़ती गर्मी के चलते सिग्नल फेल हुआ था। जबकि चेनपुलिंग की समस्या आम है जब तक हौज पाइप से निकल रही हवा बंद नहीं होती तब तक ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकती। चालक दल और स्टेशन कर्मियों के सहयोग से समस्या को हल कराया जा सका। तीनों ट्रेनें लगभग 49 मिनट तक विलंबित हुईं। जबकि बुधवार को भी स्टार्टर सिग्नल भी गर्मी के चलते ही फेल होने से वंदे भारत ट्रेन को रोक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed