फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सनबीम स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह

सनबीम स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह

Mon, 08 Apr 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
सनबीम स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह
भदोही। सनबीम स्कूल भदोही की वरिष्ठ निदेशक सुधा देवी बरनवाल ने कहा कि मेधावियों को सम्मान देने से उनमे और और बेहतर करने की ललक पैदा होती है। बच्चों के विकास में में स्कूल और अभिभावकों का संयुक्त प्रयास कारगर होता है। इसलिए आवश्यक है कि अभिभावकों को समय समय पर अपने बच्चे की प्रगति के बारे मे विद्यालय के संपर्क में रहना चाहिए। वे सोमवार की शाम विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह प्रोत्सहन में बोल रही थीं।
विज्ञापन

उन्होने कहा कि कोई भी बच्चा अच्छा प्रदर्शन करे तो उसकी पीठ थपथपानी चाहिए। अगली बार बच्चा और बेहतर करके दिखाएगा। कहा कि आजकल मां बाप बच्चों को स्कूल भेज कर अपनी जिम्मेदारी पूरी समझ बैठते हैं जबकि छोटी कक्षाओं में बच्चों को विद्यालय के साथ साथ माता पिता के सहारे की आवश्यकता होती है। उन्होने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दिए।
विज्ञापन

निदेशक अभिषेक बरनवाल ने कक्षा 1 से 11वीं तक मेधावियों की सूची जारी की। बताया कि कृतार्थ श्रीवास्तव व श्रेयांश वर्मा (कक्षा 3), श्रेयसी यादव व वर्तिका रानी (कक्षा 4), सिद्धार्थ जायसवाल व अंशिका चौधरी (कक्षा-5), मंजरी मिश्रा (कक्षा-6), एशवर्य प्रजापति (कक्षा-7), सारा अजहर अंसारी (कक्षा-8), राशिका केशरी व अनन्या जायसवाल (कक्षा 9), याशी श्रीवास्तव व अदीबा सिद्दीकी (कक्षा 11) के सर्वश्रेष्ठ छात्र होने का सम्मान दिया गया। इस मौके पर वरिष्ठ निदेशक ललित बरनवाल भी मौजूद थे। उन्होंने मेधावियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर अभिभावकगण भी मौजूद रहे और तालियां बजाकर मेधा वी बच्चों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed