फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बेटा श्रीनगर में माता-पिता की चिंता बढ़ी

बेटा श्रीनगर में माता-पिता की चिंता बढ़ी

Sat, 16 Feb 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
बेटा श्रीनगर में माता-पिता की चिंता बढ़ी
ज्ञानपुर। विमला त्रिपाठी और उनके पति एडवोकेट श्यामधर त्रिपाठी के घर में शुक्रवार को भावनाओं के कई रंग देखने को मिले। कलेजे के टुकड़े की सलामती की चिंता माथे पर लकीरों के रूप में उभरी रही तो कायरता की हद पार करने वाली आतंकियों की करतूत की कड़ी से कड़ी सजा देने टीस अंदर तक सालती रही। साथ ही देश सेवा में जुटे बहादुर बेटे के पेशेगत जज्बे पर फख्र के भाव भी रह-रह कर आंखों में चमक उठते थे। यह सब कुछ कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों की हरकत के चलते हो रहा था। त्रिपाठी दंपती के बड़े बेटे मनोज त्रिपाठी सीआरपीएफ में सहायक कमांडेंट टूआईसी (सेकंड इंचार्ज) हैं, जो इस समय श्रीनगर की 203वीं बटालियन में तैनात हैं। बृहस्पतिवार को पुलवामा में आतंकी हमले में 42 जवानों के शहीद होने की खबर ने यहां ज्ञानपुर नगर के नारायण कॉलोनी में रहने वाले मां-बाप की धड़कनें बढ़ा दी। घबराए त्रिपाठी दंपती ने तुरंत फोन कर उसकी सलामती की जानकारी ली। साथ ही देश सेवा के साथ अपना ख्याल भी रखने की हिदायत दी। शुक्रवार को पूरे दिन टीवी पर आतंकी हमले से जुड़ी अपडेट देखने के बाद अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि घटना ने झकझोर कर रख दिया। कितनी माताओं के लाल शहीद हो गए और अनेक मांगें सूनी हो गईं। इससे आतंकियों को क्या मिला। अब सरकार को चाहिए कि वह इस हरकत का उसी भाषा में जवाब दे। त्रिपाठी ने कहा कि मुझे गर्व है कि मेरा बेटा इतनी प्रतिष्ठित फोर्स में जाकर देश सेवा कर रहा है। पाकिस्तान और आतंकवादी चाहे कितना भी खून बहा लें, लेकिन भारत मां के सपूतों का जज्बा कम नहीं होगा, अलबत्ता बढ़ता ही जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed