फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   भाजपा विस क्षेत्र की बैठक

भाजपा विस क्षेत्र की बैठक

Fri, 15 Feb 2019 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
भाजपा विस क्षेत्र की बैठक

विज्ञापन
भदोही। गुरुवार को औराई रोड स्थित हनुमानबाग मंदिर में हुई भाजपा विधानसभा इकाई की बैठक में लोकसभा चुनाव के बारे में चर्चा की गई। पार्टी के जिला प्रभारी संजय राय ने कहा कि नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरे दमखम से मैदान में उतरना होगा। जिस प्रकार से विपक्ष झूठ पर उतर आया है उससे साफ है कि हम सबको अपने मतभेद भुलाना होगा।
उन्होने कहा कि मोदी सरकार स्वामीनाथ आयोग की सिफारिशों को लागू करने जा रही है। इससे किसानों को 6 हजार के बजाए वार्षिक 60 हजार मिलने लगेंगे। सरकार का यह भी लक्ष्य है कि वर्ष 2022 तक 6 करोड़ महिलाओं को उज्जवला योजना के गैस कनेक्शन व शौचालय दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स भी दिए और कहा कि सभी कार्यकर्ता योजनाओं से अपडेट रहें ताकि जनता में भ्रम फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दे सकें।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने 2 मार्च तक चलने वाले सभी कार्यक्रमो को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
संचालन टंकी गुरु ने किया। पूर्व विधायक पूर्णमासी पंकज, दिलीप गुप्ता, रवींद्र दूबे, ओमप्रकाश पांडेय, सत्यशील जायसवाल, सुरेश पासी, प्रिय श्रीवास्तव, अशोक पाठक, अरुण जायसवाल, रोहित पांडेय, अजय दूबे, दिलीप दूबे, विनय उमर, अशोक पाल, शिवशंकर यादव, प्रिंस गुप्ता, करुणाशंकर दूबे, गिरधारी जायसवाल, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, राजीव मोदनवाल, जावेद कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed