फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   निर्यात विषयक सेमिनार

निर्यात विषयक सेमिनार

Wed, 13 Feb 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
निर्यात विषयक सेमिनार
विज्ञापन

भदोही। कालीन उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों व्यापारियों और निर्यातकों को प्रशिक्षित करने के लिए बुधवार को कालीन भवन में आयोजित में विशेषज्ञों ने विस्तृत जानकारी दी। डिजाइनिंग, भौगोलिक संकेतक, आनलाइन विक्रय समेत विदेश व्यापार से जुड़े बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए लोगों के सामने उनकी बारीकियों को रखा गया। सेमिनार में ऑनलाइन बिक्री के फायदे गिनाते हुए लोगों से ऑनलाइन उत्पाद बेचने पर जोर दिया गया।
अमेजन ई-कामर्स से आए अतिथियों वामसी पोथाला व अरुण कौल ने बताया ऑनलाइन बिक्री ने पूरी दुनियां को समेट दिया है। यह बेहद आसान और तीव्र गति से विकास करने वाला क्षेत्र है। कहा कि पूरी दुनियां में आनलाइन बिक्री लगातार बढ़ रही है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। कालीन और हस्तकला के क्षेत्र में भी ऑनलाइन विक्रय का लाभ उठाना चाहिए। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि खरीदार विश्व के किसी कोने मे हो उससे माल बेच पाना बेहद आसान होता है।
विज्ञापन

डिजाइनिंग विशेषज्ञ एनआईएफटीएस के संयुक्त निदेशक एसके झा ने बताया कि हस्तकला उद्योग में डिजाइनिंग की व्यापक भूमिका है। इससे ग्राहक केवल आपका होकर रह जाता है तथा आप मुंहमांगी कीमत वसूल सकते हैं, क्योंकि आपका डिजाइन कहीं और नहीं मिलेगा। पद्मश्री और जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत ने बताया कि भदोही के कालीनों को जीआई टैग हासिल होना इस क्षेत्र के लिए व्यापक महत्व का है। एक प्रकार से यहां के कालीनों को पूरे विश्व में मान्यता मिली है। उन्होंने इसके क्रार्यान्वयन पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानिदेशक विदेश व्यापार कार्यालय से आए उप निदेशक अमित कुमार ने आयात-निर्यात नीति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने भारत से माल विदेश भेजने समेत विदेशों से आयात करने के विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत ओएन मिश्र व रवि पाटोदिया ने किया। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने भी संबोधित किया। मुख्य रूप से हरेंद्र प्रताप, हाजी अब्दुल हादी, राजाराम गुप्ता, हाजी शाहिद हुसैन, शिवसागर तिवारी, हाजी अब्दुल रब, पीयूष बरनवाल, एचएन मौर्य, उमाशंकर गुप्ता, जेपी गुप्ता, सुभाष गुप्ता, दिलीप गुप्ता, रामचंद्र यादव, आसिफ कमाल, नीरज बरनवाल, उमेश बरनवाल, फैयाज नवाब, राकेश कोठारी, शाहिद अली, राजू बोथरा, वाईके श्रीवास्तव, हरीश सहगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed