{"_id":"5be72aa9bdec2269b642aac2","slug":"101541876393-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाटक बंद नहीं हो सका ट्रेन आ गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाटक बंद नहीं हो सका ट्रेन आ गई
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। नगर के बीचोबीच स्थित गजिया रेलवे फाटक पर शनिवार को शाम सवा पांच बजे बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। वाराणसी से लखनऊ जा रही 14203 अप इंटरसिटी एक्सप्रेस रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच गई। यातायात का भारी दबाव होने के चलते गेटमैन बैरियर को नहीं गिरा पाया। अंतत: चालक को ट्रेन रोकनी पड़ी। 10 मिनट बाद बैरियर गिराए जाने के बाद इंटरसिटी एक्सप्रेस गंतव्य को रवाना हो सकी। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि गेट बंद करने के लिए सूचना दी गई थी लेकिन बाजार में यातायात दबाव अधिक होने से दिक्कतें आईं। उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।
भदोही नगर के मध्य स्थित आनंद नगर गजिया स्थित रेलवे फाटक पर यातायात के दबाव के चलते रेलवे फाटक को अक्सर बंद करने में परेशानी सामने आ रही है। इस समस्याओं की ओर संजीदगी से ध्यान न दिया गया तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है। शनिवार की शाम करीब सवा पांच बजे फाटक पर दबाव इतना बढ़ गया कि वाराणसी से आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय फाटक को बंद नहीं किया जा सका। रेलवे फाटक से यातायात का दबाव कम करने के लिए यहां रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू किया गया। लेकिन, आधा से अधिक निर्माण के बाद आरओबी का काम लटक गया। उधर इस फाटक पर यातायात दबाव पहले से कहीं अधिक हो गया है। शनिवार को लोग फाटक से आ जा रहे थे। इसी बीच लखनऊ की ओर जा रही 14203 इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगमन संकेत मिल गया। लेकिन गेटमैन तमाम प्रयास के बाद के बाद भी फाटक बंद कर नहीं कर सका। सड़क जाम में फंसे लोगों ने बताया कि ट्रेन चालक ने तत्परता दिखाई और रेलवे फाटक से पहले ही ट्रेन को ब्रेक लगाकर रोक दिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। लोगों ने मौके से बताया कि ट्रेन लगभग 10 मिनट तक मौके पर खड़ी रही। इसके बाद स्टेशन अधिकारियों के सहयोग से फाटक को बंद करने के बाद रवाना किया जा सका। लोगों ने जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित करते हुए फाटक पर यातायात व्यवस्थित कराने की मांग की है।