फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   टैक्स व्यवस्था के बारे में किया जागरूक

टैक्स व्यवस्था के बारे में किया जागरूक

Tue, 30 Oct 2018 12:54 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
टैक्स व्यवस्था के बारे में किया जागरूक
नई बाजार। नगर के सेंट मेरीज स्कूल में सोमवार को आयकर निर्धारिती जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत आयकर विभाग के अधिकारियों ने 12वीं के छात्र-छात्राओं को आयकर और जीएसटी समेत अन्य करों के बारे में जानकारी दी। कहा कि देश के विकास में टैक्स की अहम भूमिका होती है। आयकर अधिकारी सुमन कुमार देव ने बताया कि देश और सरकार नागरिकों से प्राप्त होने वाले टैक्स से चलती है। किसी भी राष्ट्र में करदाताओं की संख्या जितनी अधिक होगी, वह राष्ट्र उतना ही शक्तिशाली और स्वावलंबी होगा। यही कारण है कि सरकार करदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए नित नए नियम लागू करती रहती है। बताया कि व्यापारियों के हित के लिए जीएसटी लागू किया गया। पर्मानेंट एकाउंट नंबर (पैन) जारी किया गया, ताकि टैक्स चोरी पर नजर रखी जा सके। आयकर अधिकारी बीके दूबे ने कहा कि सरकार ने व्यवसायियों को अपनी आमदनी स्वयं घोषित करने की छूट दे रखी है। जो लोग नियमित रिर्टन भरते हैं और अपनी आय बताते हैं, वे देश की प्रगति में भागीदार होते हैं। लो लोग आय छिपाते हैं, वे जांच के घेरे में आ सकते हैं। इस दौरान विद्यार्थियों जीएसटी, आयकर की दरें तथा टिन, पैन, सेल्स टैक्स आदि से संबंधित सवाल पूछे। कार्यक्रम में निरीक्षक देवेंद्र कुमार दूबे और प्रिंस कुमार के अलावा दीपेंद्र कुमार सिंह, रमेश कुमार आदि मौजूद थे। फादर अमल दास ने अधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed