फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   जिले में प्रशिक्षण तक सीमित कौशल विकास योजना

जिले में प्रशिक्षण तक सीमित कौशल विकास योजना

Sun, 03 Sep 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
जिले में प्रशिक्षण तक सीमित कौशल विकास योजना
ज्ञानपुर (भदोही)। सपा सरकार में शुरू की गई कौशल विकास मिशन योजना जिले में युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण तक सीमित रह गई है। प्रशिक्षित युवाओं को सिर्फ प्रमाण पत्र ही मिल पाता है, रोजगार नहीं। इसके चलते कौशल विकास का प्रशिक्षण पाकर युवा रोजगार का इंतजार करते हैं। वहीं प्रशिक्षण लें या न लें मगर सेवायोजन विभाग में पंजीयन कराने पर युवाओं को विभाग के लगाए गए मेले से रोजगार पाने का मौका मिल जाता है। जिले में शुरू की गई कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण योजना जिला कार्यालय विकास भवन में स्थापित है। आईटीआई भदोही के प्रधानाचार्य को नोडल बनाया गया है। करीब पांच हजार युवाओं को विभिन्न कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। लेकिन, इन्हें व्यवस्थित तरीके से रोजगार देने की पहल नहीं हो सकी है। जिला सेवायोजन विभाग में पिछले पांच साल में 37741 युवाओं ने पंजीयन कराया। इस दौरान विभाग की ओर से कुल 23रोजगार मेला आयोजित किया गया। मेले में पंजीकृत 7231 बेरोजगारों ने हिस्सा लिया,साक्षात्कार के आधार पर 2699 युवाओं को रोजगार मिला। रोजगार मेलेे में सर्वाधिक 3614 युवाओं ने पिछले वर्ष 2016 में हिस्सा लिया। इसमें 684 को रोजगार मिला। जबकि 2014 में महज 1297 ने मेले में शिरकत की। इसमें 1081 को रोजगार मिला। इस संबंध में जिला सेवायोजन अधिकारी एके प्रजापति ने बताया कि शासन के निर्देश पर विभाग की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। इसके जरिए लिमिटेड और अर्ध सरकारी कंपनियों के अधिकारी आकर विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार करके युवाओं का चयन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed