फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   10.12 crores will be released in 185 gram panchayats, models will be made

Bhadohi News: 185 ग्राम पंचायतों को 10.12 करोड़ जारी, बनेंगी मॉडल

Wed, 13 Nov 2024 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
10.12 crores will be released in 185 gram panchayats, models will be made
स्वच्छ भारत मिशन के फेज-2 में पांच हजार से कम आबादी वाली शेष 185 ग्राम पंचायतें भी अब मॉडल बनेंगी। पंचायत राज विभाग ने 10.12 करोड़ रुपये जारी कर दिया है। मार्च 2025 तक इन ग्राम पंचायतों में कूड़ा प्रबंधन से लेकर आआरसी यानी रिसोर्स रिकवरी सेंटर आदि शुरू कराने का लक्ष्य तय किया गया है। अब तक 200 से अधिक गांवों में कूड़ा उठान से लेकर प्रबंधन शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

स्वच्छता सरकार की प्राथमिकता में है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले की 546 ग्राम पंचायतों में पहले दो लाख 35 हजार एकल और बाद में 720 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया। लेकिन कूड़े का निस्तारण नहीं होने से गंदगी से राहत नहीं मिली। स्वच्छ भारत मिशन के फेज-2 में 2022 में पांच हजार से अधिक आबादी वाले 12 गांवों को मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए चयन किया गया। जिसे 2023 में मॉडल कर दिया गया।
विज्ञापन

कूड़े का घर से उठान होने के साथ ही अन्य गतिविधियां भी शुरू हो चुकी हैं। गंगा से सटे 47 और बाद में पांच हजार से कम आबादी वाली 302 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया। अब तक पंचायत राज विभाग ने 200 से अधिक गांवों में रिकवरी रिसोर्स सेंटर को शुरू कर दिया है। अब पंचायत राज विभाग 546 में शेष बची 185 ग्राम पंचायतों को भी मॉडल बनाने की मुहिम में जुट गया है। इन ग्राम पंचायतों में काम शुरू कराने के लिए 10.12 करोड़ जारी किया गया। जहां डोर टू डोर कूड़ा निस्तारण, ठोस कूड़ा प्रबंधन, वर्मी कंपोस्ट पिट निर्माण आदि होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
इनसेट

यह है रिसोर्स रिकवरी सेंटर

ग्राम पंचायतों के लिए रिसोर्स रिकवरी सेंटर निर्माण की योजना है। यहां पर ठोस और तरल कचरे को अलग किया जाएगा। कचरे को उपयोगी बनाने के लिए कार्य होगा। इससे बायोगैस और जैविक खाद भी तैयार होगी। स्वयं सहायता समूहों को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी।

------------------

ये होंगे काम

ग्राम पंचायतों को सुंदर और मॉडल बनाने के लिए स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलेगा। हर गली-चौराहों पर पथ प्रकाश की व्यवस्था होगी। इतना ही नहीं तालाबों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। गांवों में सड़कों की मरम्मत होगी, सीसी रोड निर्माण, जलभराव की समस्या का समाधान कराया जाएगा। कहीं पर भी कूड़े के ढेर नहीं लगने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed