{"_id":"662c19ab9cee41bee00997c1","slug":"101-mobile-phones-worth-rs-18-lakh-recovered-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-111420-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 18 लाख के 101 मोबाइल फोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 18 लाख के 101 मोबाइल फोन बरामद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम ने कुछ महीनों में चोरी और गायब हुए 101 मोबाइल फोन खोज निकाले। शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन एवं एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह ने मालिकों को मोबाइल फोन सौंप दिए। गायब मोबाइल मिलने के बाद लोगों के चेहरे खिल गए। पुलिस ने बरामद मोबाइल की कीमत 18 लाख रुपये बताई है।
आए दिन लोगों के मोबाइल फोन कहीं गिर जाते हैं या लोग खरीदारी करते समय भूल जाते हैं। इस दौरान वे मोबाइल किसी न किसी के हाथ लग जाते हैं। जिनका मोबाइल गायब हो जाता है, वे थाने में शिकायती करते हैं। एसपी के निर्देश पर ऐसे में मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। क्राइम ब्रांच और सर्विलांस सेल ने गुमशुदा मोबाइल के संबंध संबंधित से थानों में दिए गए प्रार्थनापत्र लेकर सर्विलांस की मदद से खोजबीन शुरू की। अलग-अलग स्थानों से सर्विलांस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद 18 लाख रुपये कीमत के 101 मोबाइल फोन बरामद किए। सर्विलांस सेल ने पिछले दिनों मोबाइल बरामद होने की सूचना एसपी को दी। शुक्रवार को एसपी ने पुलिस लाइन सभागार में आए लोगों को उनके मोबाइल सौंप दिए।
गायब मोबाइल मिलने के बाद राजकुमार ने बताया कि छह माह पहले मोबाइल गायब हो गया था। मिलने की उम्मीद खो चुका था, लेकिन बृहस्पतिवार शाम पुलिस कार्यालय से फोन गया और आज मिल गया।