फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   10-year-old youngest archer Aditi showcased her talent in Andhra Pradesh

Bhadohi News: 10 साल की सबसे छोटी तीरंदाज अदिति ने आंध्र प्रदेश में दिखाई प्रतिभा

Tue, 31 Mar 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
10-year-old youngest archer Aditi showcased her talent in Andhra Pradesh
तीरंदाज अदिति सिंह।
ज्ञानपुर। सातवीं एनटीपीसी चेरीपूरी लेनिन वोल्गा मेमोरियल किड्स की ओर से आयेाजित राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप प्रतियोगिता में जिले की सबसे छोटी तीरंदाज अदिति सिंह ने शानदार प्रदर्शन करके 254 का स्कोर खड़ा किया। प्रतियोगिता का आयोजन वशीरेड्डी वेंकटदरी इंटरनेशनल टेक्नोलॉजीकल यूनिवर्सिटी नंबूरु गुंटुर आंध्र प्रदेश में किया जा रहा है। अदिति सिंह देवनाथपुर लक्ष्मण पट्टी निवासी अनुरोध सिंह की बेटी हैं। उसका प्रशिक्षण श्री दयाल आर्चरी अकादमी देवनाथपुर में प्रशिक्षक वैभव दिक्षित की देखरेख में चल रहा है। वह 10 साल से कम आयु वर्ग के बच्चों में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाली भदोही की पहली खिलाड़ी है। जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विशंभर दयाल ने कहा कि आने वाले दिनों में मिशन ओलंपिक 2036 में ये बेटी निश्चित तौर पर बुलंदियों को छुएगी। जिला तीरंदाजी संघ के सचिव अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि यह जिले के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। आने वाले दिनों में जिले के तीरंदाज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर अपना कीर्तिमान स्थापित करते रहेंगे। इस दौरान सुमन गुप्ता, कमलेश कुमार, आलोक कुमार, विवेक श्रीवास्तव, नीलम मौर्य, नीतू यादव ने अदिति को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed