फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   beni verma statement on president rule in up

'टांय-टांय फिस्स होगा मोदी का अभियान'

Sat, 28 Sep 2013 04:25 PM IST
अमर उजाला, फर्रुखाबाद
अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sat, 28 Sep 2013 04:25 PM IST
विज्ञापन
beni verma statement on president rule in up

केंद्रीय लौह-इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी जब चुनाव प्रचार के लिए निकलेंगे तो मोदी का अभियान टांय-टांय फिस्स हो जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगले साल लाल किले पर राहुल गांधी ही झंडा फहराएंगे। भाजपा साम्प्रदायिक पार्टी है। उसको प्रतिबंधित कर देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आजम खां दोस्त हैं। उनके संबंध में वह कुछ नहीं कहना चाहते। वह तो आजम को भी कांग्रेस में लाना चाहते थे। मुलायम सिंह भाजपा को हाईलाइट कर रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को फतेहगढ़ स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में मीडिया से मुखातिब वर्मा ने कहा कि उन्हें पार्टी ने 12 जिलों की जिम्मेदारी दी है। लखीमपुर, शाहजहांपुर के बाद वह यहां आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी में राष्ट्रपति शासन जैसे हालात हैं। गृह मंत्रालय प्रस्ताव लाए तो वह सबसे पहले हस्ताक्षर करेंगे।

प्रदेश में अधिकारियों पर गलत काम के लिए दबाव बनाया जा रहा है। वह प्रदेश से पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजम खां दोस्त हैं। वह उनको कांग्रेस में लाना चाहते थे। वह आजम पर कुछ नहीं बोलेंगे।


मुजफ्फरनगर दंगे के लिए उन्होंने सपा प्रमुख मुलायम सिंह और नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि दंगों के दौरान अधिकारियों को लखनऊ से नियंत्रित किया जा रहा था।

बीजेपी विधायक पर रासुका लगाना मुलायम सिंह की चाल है। वह भाजपा को हाईलाइट कर रहे हैं। मुलायम सिंह के पथभ्रष्ट होने के कारण ही उन्होंने साथ छोड़ा था। अब कभी उनके साथ नहीं जाएंगे। सपा में सच्चे समाजवादी हैं ही नहीं।

उम्मीदवारों की घोषणा पर बोले कि एक बार जो उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे, वह बदलेंगे नहीं। यूपीए सरकार उपलब्धियों पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed