{"_id":"a5c613d09c9aada57684b11e01314ef7","slug":"beni-verma-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कत्लेआम कराने की योग्यता वाला देख रहा पीएम के सपने'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कत्लेआम कराने की योग्यता वाला देख रहा पीएम के सपने'
झांसी/ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2013 03:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के झांसी में केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
किसी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि एक पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की योग्यता हजारों लोगों का कत्लेआम कराने की है, लेकिन ऐसे लोगों का सपना कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
ग्राम डिमरौनी में सेल स्टील प्रोसेसिंग यूनिट के उद्घाटन अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश पहले से ही समस्याओं से जूझ रहा था, उस पर समाजवादी पार्टी की सरकार आ गई।
विज्ञापन
यह सरकार अपने आप में स्वयं सबसे बड़ी समस्या है, इसके रहते प्रदेश की जनता का भला होने वाला नहीं है। लैपटॉप बांटने वाले प्रदेश को लूटने में लगे हुए हैं, लेकिन जनता सब जान चुकी है और इस समस्या को प्रदेश से दूर कर देगी।
उन्होंने कहा कि गांधी परिवार का इतिहास देश के लिए कुर्बानियां देने का इतिहास रहा है। एक बार फिर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री होंगे।