{"_id":"ce54ce14-d5f4-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"beni-prasad-verma-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आडवाणी, मुलायम और नरेंद्र मोदी लोकतंत्र के दुश्मन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आडवाणी, मुलायम और नरेंद्र मोदी लोकतंत्र के दुश्मन'
बलरामपुर/ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2013 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनीप्रसाद वर्मा ने कहा है कि बिहार की नीतीश सरकार को कांग्रेस हर हाल में बचाएगी। इसके लिए पार्टी आलाकमान जद (यू) नेताओं के संपर्क में है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के उतरौला में एक कार्यक्रम में भाग लेने आए बेनी ने भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव व गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को लोकतंत्र का दुश्मन करार दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस आडवाणी और मुलायम सिंह की मिलीभगत से हुआ था।
बेनी ने मुलायम पर आरोप लगाया कि जिन लोगों की विवादित ढांचा गिराने में खास भूमिका थी मुलायम सिंह ने उन्हीं को संसद में भेजा।
बेनी ने विश्वास जताया कि 2014 में कांग्रेस की सरकार बनेगी तथा राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे।