{"_id":"163e9406-e8d5-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"beni-mentally-ill-says-shivpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बेनी मानसिक रूप से बीमार, उनके इलाज की जरूरत'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बेनी मानसिक रूप से बीमार, उनके इलाज की जरूरत'
चित्रकूट/ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2013 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बेनी प्रसाद वर्मा मानसिक रूप से बीमार हो चुके हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल से जब केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के बयानों के संबंध में एक सवाल किया गया तो उन्होंने कहा उनको मानसिक इलाज की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि बाराबंकी में अफीम की खेती होती है, कभी-कभी लगा लेते हैं तो मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है। जब दवा कर लेते हैं तो ठीक हो जाते हैं तो सही बोलने लगते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बसपा के ब्राह्मण कार्ड संबंधी सवालों पर दावा किया कि सपा को ब्राह्मणों समेत सभी वर्गों का वोट मिला है। पिछली सरकार के समय सबसे ज्यादा अपमान ब्राह्मणों का ही हुआ था।
विज्ञापन
भाजपा के मंदिर मुद्दे पर फिर राजनीति गर्माने संबंधी सवाल पर उनका कहना था कि इस बार यह सब नहीं चलेगा। विकास की बातें ही चलेंगी और जब चुनाव आता है तो जनता विकास देखती है।