फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   bawal in unnao kanpur

यूपी: पुलिस से खफा लोगों का फूटा गुस्सा, बवाल

Fri, 02 May 2014 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 02 May 2014 10:11 PM IST
विज्ञापन
bawal in unnao kanpur

लूट और चोरी की घटनाओं से आजिज लोगों का धैर्य शुक्रवार को जवाब दे गया। लोगों ने सड़क पर उतरकर एसओ के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। पुलिस ने फायरिंग की तो लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। पुलिस-पब्लिक के बीच जमकर पथराव हुआ।

विज्ञापन


पथराव में बिहार एसओ, एक चौकी इंचार्ज और सिपाही घायल हो गए। घायलों को पाटन स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख बिहार थानाध्यक्ष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

लूट-चोरी से खफा लोग सड़क पर उतरे

bawal in unnao kanpur

बारासगवर थाना क्षेत्र में महीने भर से लगातार लूट और चोरी की घटनाएं हो रही हैं, किंतु पुलिस इनकी रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही है। इससे खफा लोग शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर लोगों ने सुबह करीब दस बजे ऊंचगांव चौराहे पर जाम लगा दिया।

लोग बारासगवर थानाध्यक्ष को निलंबित करने की मांग कर रहे थे। जाम लगने के बाद ऊंचगांव चौकी इंचार्ज साथियों के साथ पहुंचे, मगर भीड़ के विरोध के चलते उन्हें उल्टे पांव लौटना पड़ा।

इसके बाद बारासगवर थानाध्यक्ष राजीव यादव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क से हटने के लिए कहते हुए भीड़ में घुस गए। भीड़ ने उन्हें घेरने का प्रयास किया तो वे लौट गए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एसओ का पुतला बनाया और उसे पीटने के बाद आग लगा दी।

भीड़ ने जमकर चलाए पत्थर

bawal in unnao kanpur

इसी बीच बिहार थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी भी दो हमराही के साथ पहुंच गए। इसी दौरान बारासगवर की तरफ से आए चार पहिया वाहन को रोकने के लिए लोग दौड़ पड़े। भीड़ को हमलावर देख पुलिस ने कई राउंड फायरिंग कर दिया।

जवाब में भीड़ ने जमकर पत्थर चलाए। हमले में दोनों पक्ष के लोगों को चोटें आईं। पथराव में बिहार एसओ सुरेश चंद्र तिवारी, ऊंचगांव पुलिस चौकी इंचार्ज केसी गौतम और सिपाही रुद्रपाल जख्मी हो गए। सिर और चेहरे पर गहरी चोट लगने से एसओ लहूलुहान हो गए।

घायलों को पाटन स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर एसओ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर एसपी रतन कुमार श्रीवास्तव जिला अस्पताल पहुंचे और घायल थानाध्यक्ष का हालचाल लिया। उन्होंने घटना की जांच कराने और कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed