{"_id":"5e876a4b8ebc3e7741395a88","slug":"yuyak-ne-di-jaan-basti-news-gkp346894934","type":"story","status":"publish","title_hn":"साड़ी का फंदा लगाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साड़ी का फंदा लगाकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साड़ी का फंदा लगाकर युवक ने दी जान
दुबौलिया(बस्ती)। भेलमापुर पांडेय निवासी कृष्ण कुमार ऊर्फ झिनकान (30) का शव शुक्रवार की सुबह कमरे में छत की कुंडी से साड़ी के सहारे लटकता मिला। सुबह काफी देर तक जब वह नहीं उठा तो परिजनों को चिंता हुई। झांक कर देखा तो झिनकान का शव कमरे में लटक रहा था। परिजनों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी।
परिजनों के बताया कि झिनकान साल भर से कुछ परेशान रहता था। उसकी पत्नी सावित्री महाशिवरात्रि के दिन दोनों बच्चों प्रशांत (8) व शशांक (5) को लेकर मायके चली गई थी। तब से वह परेशान रहता था। बृहस्पतिवार रात खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म गौड़ ने बताया की युवक मानसिक रूप से परेशान था। जिसके चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।