{"_id":"6483748414233542cb0b0724","slug":"youths-dead-body-found-hanging-from-a-tree-basti-news-c-7-1-200288-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव
Sat, 10 Jun 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के मरवटिया बाबू गांव के बाहर बाग में जामुन की डाल से लटका 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि पारिवारिक कलह की वजह से उसने आत्महत्या की है लेकिन किस बात को लेकर कलह था, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
नगर थाना क्षेत्र के मरवटिया बाबू निवासी जय गोविंद चौरसिया पुत्र भगवान दीन चौरसिया बृहस्पतिवार शाम सात बजे घर आए। अपनी बहन प्रमिला से कहा कि खाना बना दो, थोड़ी देर में बाद आ रहा हूं। काफी देर तक जब वह नहीं लौटे तो परिवार के लोग और गांव वाले उन्हें तलाश करने लगे। लेकिन वह नहीं मिले। थक-हार कर परिवार के लोग रात में सो गए। शुक्रवार भोर में कुछ लोग गांव के बाहर बाग की तरफ घूमने निकले तो उनकी नजर जामुन के पेड़ से लटकते शव पर पड़ी। पहचानने के बाद परिवार को जानकारी दी गई। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गये। पिता भगवान दीन ने शव की शिनाख्त की।
इधर, सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी नगर जनार्दन प्रसाद व फुटहिया चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह पहुंच गए। एसओ ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
-- --
पूरे परिवार में मचा कोहराम
- जय गोविंद की शादी आठ वर्ष पूर्व नगर थाना क्षेत्र के भैरोपुर निवासी चांदनी के साथ हुई थी। जिनसे दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी छह वर्षीय गोलू व तीन वर्षीय तृष्णा है। छोटा भाई राजेंद्र पिछले कई वर्षों से परिवार सहित अलग रहता है।
मृतक की पत्नी, पिता व भाई तथा मासूम बच्चों का करुण क्रंदन सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। लोगों में इस बात की चर्चा है कि पारिवारिक कलह से ऊबकर जय गोविंद ने आत्महत्या की है।