{"_id":"6a400eaf23f7ac10f10e9afc","slug":"youths-body-found-hanging-from-a-noose-basti-news-c-207-1-bst1006-161331-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
कप्तानगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र के रजौली गांव के मोचीपुरवा में शुक्रवार देर रात एक युवक का शव घर के कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार (35) पुत्र बेचू लाल निवासी मोचीपुरवा रजौली शुक्रवार dh शाम परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गांव में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। परिजनों के अनुसार, विनोद कार्यक्रम से बिना भोजन किए ही घर लौट आए। कार्यक्रम में भोजन के दौरान उनकी पत्नी लक्ष्मी विनोद को खाना देने घर पहुंचीं तो कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उन्होंने परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी।
परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह दरवाजा खोला तो देखा कि विनोद का शव कमरे में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। परिजन तत्काल उन्हें फंदे से उतारकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक के विनोद कुमार की शादी बीते 26 मई को पचपेड़िया गांव में हुई थी।
विज्ञापन
इस संबंध में थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।